DNA से डेटा तक, BTech Bioinformatics क्यों बन रहा है यह कोर्स हॉट टॉपिक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 31 Aug 2025 2:38 PM
BTech Bioinformatics Course Details (सांकेतिक फोटो)
BTech Bioinformatics Course: बायोलॉजी और टेक्नोलॉजी का अनोखा मिश्रण है. इसमें आप डीएनए, प्रोटीन और जीन जैसी बायोलॉजिकल जानकारी को कंप्यूटर की मदद से समझना और एनालाइज करना सीखते हैं. यह कोर्स मेडिकल रिसर्च, हेल्थकेयर और दवा बनाने के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए बेहतरीन विकल्प है. बायोइन्फॉर्मेटिक्स में आधुनिक तकनीक और विज्ञान का परफेक्ट संगम मिलता है.
BTech Bioinformatics Course: अगर आप बायोलॉजी के दीवाने हैं और टेक्नोलॉजी से भी उतना ही प्यार करते हैं तो बीटेक बायोइन्फॉर्मेटिक्स आपके लिए गोल्डन चॉइस है. यह कोर्स (BTech Bioinformatics Course) जीवविज्ञान और कंप्यूटर तकनीक का अनोखा संगम है. इसमें आप सीखेंगे कि डीएनए, प्रोटीन और जीन जैसी जटिल बायोलॉजिकल जानकारी को कैसे कंप्यूटर की मदद से समझा और एनालाइज किया जाता है. आज के दौर में मेडिकल रिसर्च, हेल्थकेयर और दवा बनाने में बायोइन्फॉर्मेटिक्स की बहुत डिमांड है.
BTech Bioinformatics Course: 12वीं के बाद करें कोर्स
बीटेक बायोइन्फॉर्मेटिक्स में एडमिशन पाने के लिए आपको 12वीं साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स या बायोलॉजी) में कम से कम 50–60% अंक लाने होंगे. कुछ कॉलेज सिर्फ JEE Main जैसे एग्जाम से एडमिशन देते हैं तो कुछ अपने एंट्रेंस टेस्ट कराते हैं.
उम्र की शर्त भी कई जगह 17 से 25 साल तक रहती है. अगर आप सीरियसली इस फील्ड में आना चाहते हैं तो CUET-UG, JEE Main, JEE Advanced, VITEEE, SRMJEEE, WBJEE, KEAM और MHT-CET जैसे एग्जाम आपके लिए जरूरी पासपोर्ट हैं.
BTech Bioinformatics Course टॉप कॉलेज
अब सवाल उठता है कि आखिर कौन से कॉलेज इस कोर्स के लिए बेस्ट हैं. तो लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है जामिया मिलिया इस्लामिया का. इसके अलावा अमिटी यूनिवर्सिटी, पुणे यूनिवर्सिटी, जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च और भारथियार यूनिवर्सिटी भी टॉप ऑप्शन हैं. यहां न सिर्फ आपको बेस्ट टीचिंग मिलेगी बल्कि लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और रिसर्च से भी जुड़ने का मौका मिलेगा.
जॉब ऑप्शन
अब आते हैं सबसे इंट्रेस्टिंग हिस्से पर. इस कोर्स को पूरा करने के बाद आपके पास ढेरों करियर ऑप्शन खुल जाते हैं. आप नीचे बताए पोस्ट पर जॉब पा सकते हैं:
- Bioinformatics Scientist
- Genomics Data Analyst
- Drug Discovery Scientist
- Biomedical Data Scientist
- Clinical Research Associate
- Healthcare IT Specialist
- Pharmaceutical Data Analyst
दवा बनाने वाली बड़ी कंपनियां, रिसर्च लैब्स, अस्पताल और हेल्थकेयर स्टार्टअप्स आपको खुले दिल से वेलकम करेंगे. और हां, इस फील्ड में सैलरी पैकेज भी बहुत शानदार मिलते हैं, खासकर अगर आपके पास प्रोग्रामिंग और डाटा एनालिसिस की स्किल्स हैं.
यह भी पढ़ें: रांची के बेटे को Google में 2 करोड़ का पैकेज, शिवम के पास कंप्यूटर साइंस ब्रांच में मास्टर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










