प्रोफेसर परिवार की IAS बहू, बिहार की गोल्ड मेडलिस्ट बेटी नेहा को मिली नई पोस्टिंग

Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Aug 2025 1:33 PM

विज्ञापन

Bihar Young IAS Neha Kumari

Bihar Young IAS: बिहार में 11 यंग आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग में बदलाव किया गया है. इसमें एक नाम आईएएस ऑफिसर नेहा कुमारी का भी है. बिहार की बेटी नेहा कुमारी का यूपीएससी सफर लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाला है. छोटे से शहर की लड़की का गोल्ड मेडलिस्ट और फिर IAS बनने का सफर काफी संघर्ष भरा रहा है.

विज्ञापन

Bihar Young IAS New Posting: बिहार में 11 युवा IAS अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है. भूमि सुधार और समाज कल्याण विभाग समते कई विभागों में पोस्टिंग दी गई है. इस लिस्ट में IAS नेहा कुमारी (IAS Neha Kumari) का नाम भी शामिल है. नेहा कुमारी बिहार की बेटी हैं और हाल ही में वो अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं. आईएएस नेहा का UPSC सफर कई युवाओं के लिए प्रेरणा है. आइए उनके यूपीएससी सफर को करीब से जानते हैं.

Bihar Young IAS Neha Kumari: कौन हैं नेहा कुमारी?

बिहार हमेशा से ही प्रतिभाओं की धरती रहा है और यहां की बेटियां भी अपने नाम से देश को गौरवान्वित करती रही हैं. ऐसी ही कहानी है मधेपुरा की रहने वाली नेहा कुमारी की, जिन्होंने मेहनत और लगन के दम पर IAS बनने का सफर तय किया. नेहा कुमारी मूल रूप से बिहार के मधेपुरा की रहने वाली हैं. उनकी स्कूलिंग यहीं से हुई है.

नेहा ने अपनी सेकेंडरी लेवल की पढ़ाई मनहरा स्थित नवोदय विद्यालय से पूरी की. यहीं से उनकी पढ़ाई की मजबूत नींव रखी गई. साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद नेहा हमेशा पढ़ाई में अव्वल रहीं. स्कूलिंग के बाद नेहा का चयन बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में हुआ. यहां उन्होंने ग्रेजुएशन किया.

गोल्ड मेडलिस्ट

शुरू से पढ़ाई में अव्वल नेहा कॉलेज में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं. बीएचयू के 99वें दीक्षांत समारोह में नेहा को कुलपति से गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ. इसके बाद उन्होंने BHU से ही पोस्टग्रेजुएशन पूरा किया. यही नहीं, उन्होंने नेट-जेआरएफ भी पास किया और पीएचडी में दाखिला लिया.

Ias neha kumari

UPSC की तैयारी

पीएचडी करने के बाद नेहा ने UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू की. उन्होंने अपने लिए एक सटीक टाइम टेबल बनाया और उसी के अनुसार पढ़ाई की. पहली ही कोशिश में उन्होंने UPSC परीक्षा क्रैक कर IAS बनने का सपना पूरा किया. उन्हें 916वीं रैंक प्राप्त हुई थी.

मिली नई पोस्टिंग

IAS नेहा कुमारी को बिहार में नई पोस्टिंग मिली है. उन्हें स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर पोस्टिंग मिली है. बता दें किं नेहा कुमारी सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों को एग्जाम के लिए टिप्स भी देती हैं.

प्रोफेसर परिवार की बहू

IAS नेहा कुमारी (Bihar Young IAS Neha Kumari) अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. उनकी शादी मशहूर प्रोफेसर डॉ आईपी पांडे के बेटे प्रखर पांडे से हुई है. नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

यह भी पढ़ें: घूंघट में IAS, हॉस्पिटल पर रेड मारने वाली अधिकारी कौन हैं? डॉक्टरों के उड़ गए होश

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन