घूंघट में IAS, हॉस्पिटल पर रेड मारने वाली अधिकारी कौन हैं? डॉक्टरों के उड़ गए होश

Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Aug 2025 8:21 PM

विज्ञापन

Success Story of IAS Krati Raj

Success Story: आईएएस ऑफिसर के काम करने का तरीका हमेशा छात्रों को प्रेरित करता है. लेडी आईएएस ऑफिसर के एक एक्शन ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं. सरकारी अस्पताल का हाल जानने के लिए घूंघट में रेड मारने पहुंच गईं. सच्चाई सामने आई तो अस्पताल प्रशासन के पसीने छुट गए. आइए लेडी आईएएस के बारे में करीब से जानते हैं.

विज्ञापन

Success Story of IAS Krati Raj: देशभर में कई आईएएस ऑफिसर अपने काम करने के अनोखे अंदाज और ईमानदार छवि के कारण चर्चा में रहते हैं. उन्हीं में से एक नाम है IAS कृति राज का. फिरोजाबाद जिले में एसडीएम के पद पर तैनात कृति राज ने एक सरकारी अस्पताल में घूंघट डालकर रेड मारी थी और भ्रष्टाचार का खुलासा कर दिया था. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहा और लोगों ने उन्हें जांबाज अधिकारी कहा. आइए जानते हैं उनकी सक्सेस जर्नी.

Who is IAS Krati Raj: कौन हैं IAS कृति राज?

IAS ऑफिसर कृति राज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से ताल्लुक रखती हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई झांसी से ही हुई है. कृति ने सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई शुरू की और उसके बाद जय एकेडमी, झांसी से 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास की. बचपन से ही पढ़ाई में तेज कृति राज का सपना था कि वह कुछ ऐसा करें जिससे समाज में बदलाव ला सकें.

Ias कृति राज

BTech CS की डिग्री

स्कूलिंग पूरी करने के बाद कृति ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का फैसला किया. उन्होंने बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस (BTech CS) की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान उन्होंने तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ अपनी सोच को और मजबूत किया. हालांकि, उनके मन में हमेशा यह सवाल रहता था कि वह समाज और देश के लिए सीधे तौर पर क्या कर सकती हैं. यही सोच उन्हें इंजीनियरिंग से आगे बढ़कर UPSC की तैयारी की ओर ले गई.

UPSC की तैयारी

BTech पूरी करने के बाद कृति राज ने UPSC की तैयारी शुरू कर दी. खास बात यह है कि उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा उसी समय दी जब देशभर में कोरोना लॉकडाउन चल रहा था. तमाम मुश्किल हालात के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. IAS कृति राज ने UPSC परीक्षा में 106वीं रैंक हासिल की और कुल 986 अंक प्राप्त किए. इस शानदार सफलता के बाद उनका चयन IAS सर्विस में हुआ और उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला. यह उनके लिए सपनों को सच करने जैसा पल था.

Success Story of IAS Krati Raj: घूंघट में की अस्पताल पर रेड

IAS कृति राज का सबसे चर्चित काम रहा फिरोजाबाद के एक सरकारी अस्पताल पर छापा मारना. यहां भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. कृति राज ने बिना किसी को खबर किए, गाड़ी से उतरते ही दुपट्टे से घूंघट किया और चुपचाप अस्पताल पहुंच गईं.

उन्होंने अंदर जाकर दवाइयों की जांच की तो कई एक्सपायरी डेट की दवाएं पाईं. उनके इस एक्शन ने पूरे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा दिया. इस कदम के बाद लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें ईमानदार अधिकारी बताया.

यह भी पढ़ें: Best BTech Branch: कंप्यूटर साइंस छोड़ रहे छात्र! बीटेक के इस ब्रांच की बढ़ी डिमांड

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola