इंग्लिश की टेंशन छोड़िए! हिंदी के दम पर इन 5 सरकारी विभागों में पाएं शानदार नौकरी

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Government Jobs for Hindi Speakers: क्या आपकी हिंदी पर पकड़ मजबूत है. जानें उन 5 बेहतरीन सरकारी नौकरियों के बारे में जहां हिंदी भाषा से आप एक अच्छा करियर बना सकते हैं.
Government Jobs for Hindi Speakers: आज के समय में सरकारी नौकरी का सपना लगभग हर युवा देखता है. लेकिन कई लोग सोचते हैं कि अच्छी नौकरी पाने के लिए सिर्फ इंग्लिश आना जरूरी है. जबकि सच यह है कि अगर आपकी हिंदी पर अच्छी पकड़ है, तो भी आपके लिए कई शानदार सरकारी नौकरी के मौके मौजूद हैं.
खासकर उन युवाओं के लिए जो हिंदी में लिखना, बोलना और समझना अच्छे से जानते हैं, उनके लिए कई विभागों में भर्ती निकलती रहती है. अगर आप भी हिंदी भाषा में मजबूत हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो ये 5 नौकरियां (Government Jobs for Hindi Speakers) आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती हैं.
हिन्दी ट्रांसलेटर
अगर आपको हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज की समझ है, तो हिंदी ट्रांसलेटर (Government Jobs for Hindi Speakers) की नौकरी आपके लिए शानदार ऑप्शन है. इस नौकरी में सरकारी डॉक्यूमेंट, नोटिस, रिपोर्ट और अन्य सामग्री का ट्रांसलेट करना होता है. यह भर्ती अक्सर SSC, रेलवे, मंत्रालयों और सरकारी विभागों में निकलती है. हिन्दी ट्रांसलेटर पोस्ट के लिए हिंदी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन मांगा जाता है. इस पद में शुरुआत में लगभग 35 हजार से 60 हजार रुपये तक सैलरी मिल सकती है.
जर्नलिज्म एंड इंफॉर्मेशन डिपार्ट्मेंट की नौकरी
गवर्नमेंट इंफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट में हिंदी जानने वालों की काफी जरूरत होती है. यहां कंटेंट राइटिंग, प्रेस रिलीज, न्यूज राइटिंग और सोशल मीडिया हैंडलिंग जैसे काम दिए जाते हैं. अगर आपकी लिखने की कला अच्छी है, तो यह नौकरी (Government Jobs for Hindi Speakers) आपके लिए काफी अच्छी हो सकती है.
इस फील्ड में काम का एक्सपिरियंस मिलने के बाद आगे प्रमोशन के मौके भी अच्छे होते हैं. जर्नलिज्म एंड इंफॉर्मेशन डिपार्ट्मेंट की नौकरी के लिए हिंदी या जर्नलिज्म में डिग्री, कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज, राइटिंग और लैंग्वेज पर अच्छी पकड़ जैसी जरूरी योग्यता मांगी जाती है.
शिक्षक भर्ती (हिन्दी टीचर)
अगर आपको पढ़ाना पसंद है और हिंदी विषय में रुचि है, तो सरकारी स्कूलों में हिंदी टीचर बनना एक शानदार करियर हो सकता है. राज्य सरकारें समय-समय पर TGT और PGT हिंदी शिक्षकों की भर्ती निकालती हैं. इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में भी मौके मिलते हैं. इस फील्ड में जॉब के लिए हिंदी विषय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन, बीएड कि डिग्री या टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट पास करना पड़ता है.
SSC CHSL और Clerk की नौकरी
बहुत से सरकारी विभागों में क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती होती है, जहां हिंदी टाइपिंग जानने वालों को फायदा मिलता है. अगर आपकी हिंदी टाइपिंग स्पीड अच्छी है, तो आप आसानी से इन परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.
क्लर्क की नौकरी में सरकारी रिकॉर्ड संभालना, हिंदी में फाइल तैयार करना और ऑफिस डेटा अपडेट करना जैसे मुख्य काम होते हैं. इसके लिए 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही हिंदी टाइपिंग की नॉलेज और बेसिक कंप्यूटर स्किल होनी चाहिए. यह नौकरी उन छात्रों के लिए भी अच्छी है जो कम समय में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं.
रेडियो जॉकी की सरकारी नौकरी
बहुत कम लोग जानते हैं कि हिंदी बोलने में एक्सपर्ट लोगों के लिए सरकारी रेडियो चैनल में भी अवसर मिलते हैं. यहां न्यूज रीडर और रेडियो प्रेजेंटर जैसी नौकरियां निकलती हैं. इसके लिए साफ और प्रभावशाली हिंदी बोलना, जनरल नॉलेज की समझ और आवाज में आत्मविश्वास होना चाहिए. यह नौकरी थोड़ा अलग और क्रिएटिव फील्ड में आती है, जहां काम के साथ पहचान भी मिलती है.
Government Jobs for Hindi Speakers: तैयारी कैसे करें?
- अगर आप हिंदी से जुड़ी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो रोज हिंदी अखबार पढ़ने की आदत डालें.
- लिखने और टाइपिंग की प्रैक्टिस करें.
- साथ ही जनरल नॉलेज और कंप्यूटर की बेसिक डिटेल्स भी मजबूत रखें.
- आजकल कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हिंदी टाइपिंग और ग्रामर की फ्री कोर्स भी उपलब्ध है, वहां से तैयारी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: BEd को रिप्लेस करेगा ये कोर्स, 12वीं के बाद सीधे बन सकेंगे टीचर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










