अच्छी इंग्लिश है तो इन 5 सरकारी नौकरी के लिए जरूर करें आवेदन, सैलरी भी है दमदार

सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)
Sarkari Naukri: SSC हो या बैंक परीक्षा, इंग्लिश बहुत जरूरी है. अच्छी इंग्लिश वाले उम्मीदवार को रिटेल और इंटरव्यू दोनों परीक्षा में सफलता मिलती है.
Sarkari Naukri: अगर आपकी इंग्लिश बोलने, लिखने और समझने में अच्छी है तो आपके लिए सरकारी नौकरी के कई सुनहरे मौके हैं. आजकल सरकारी विभागों में अंतरराष्ट्रीय काम, रिपोर्ट लिखने, कम्युनिकेशन और एग्जाम में इंग्लिश का बहुत महत्व है. अच्छी इंग्लिश वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू, डिस्क्रिप्टिव पेपर और काम दोनों में फायदा मिलता है. अगर आपके पास अंग्रेजी की बेहतर समझ है तो सरकारी दफ्तरों में बेहतर सैलरी आपका इंतजार कर रही है.
यहां 5 बेहतरीन सरकारी नौकरियों के बारे में हम बताने रहे हैं, जहां अच्छी इंग्लिश से आप अच्छी सैलरी पा सकते हैं:
- SSC CGLअसिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) या इनकम टैक्स इंस्पेक्टर
SSC Combined Graduate Level परीक्षा में इंग्लिश सेक्शन बहुत महत्वपूर्ण है. Tier-2 और डिस्क्रिप्टिव पेपर में अच्छी इंग्लिश से स्कोर बढ़ता है. ASO जैसे पदों पर मंत्रालयों में काम होता है – रिपोर्ट लिखना, फाइलें तैयार करना और इंटरनेशनल कम्युनिकेशन.
- योग्यता: ग्रेजुएशन, उम्र 18-32 साल के आसपास.
- सैलरी: शुरू में 45,000-60,000 रुपये + भत्ते.
- बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (IBPS PO / SBI PO)
बैंकिंग एग्जाम में इंग्लिश कंप्रीहेंशन, लेटर राइटिंग और इंटरव्यू में अच्छी इंग्लिश जरूरी है. PO बनकर आप ब्रांच मैनेजमेंट, कस्टमर हैंडलिंग और ऑफिशियल काम संभालते हैं.
- फायदा: तेज प्रमोशन, अच्छी सैलरी और शहरों में पोस्टिंग.
- सैलरी: शुरू में 50,000-70,000 रुपये + भत्ते.
- इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) – UPSC के जरिए
UPSC Civil Services में मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में इंग्लिश बहुत काम आती है. IFS अधिकारी विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं. डिप्लोमेसी, रिपोर्टिंग और इंटरनेशनल मीटिंग्स में अच्छी इंग्लिश जरूरी है.
- योग्यता: ग्रेजुएशन + UPSC क्लियर.
- सैलरी: बहुत अच्छी (1 लाख+ प्रति माह) + विदेश भत्ते.
4.SSC स्टेनोग्राफर (Grade C/D)
स्टेनो पद पर इंग्लिश डिक्टेशन, ट्रांसक्रिप्शन और ऑफिशियल डॉक्यूमेंट तैयार करने का काम होता है. अच्छी इंग्लिश स्पीड और एक्यूरेसी वाले उम्मीदवार आसानी से सफल होते हैं.
- योग्यता: 12वीं पास + स्टेनो स्किल.
- सैलरी: 30,000-50,000 रुपये शुरू में.
- गवर्नमेंट ट्रांसलेटर / इंटरप्रेटर या MEA से जुड़े पद
विदेश मंत्रालय (MEA) या अन्य विभागों में अनुवादक के पदों पर इंग्लिश के साथ अन्य भाषाओं का ज्ञान काम आता है. रिपोर्ट, ट्रांसलेशन और इंटरनेशनल कम्युनिकेशन में अच्छी इंग्लिश जरूरी होती है.
सरकारी नौकरियों के बड़े फायदे
- जॉब सिक्योरिटी: कोई छुट्टी का डर नहीं, स्थायी नौकरी.
- अच्छी सैलरी + भत्ते: हाउस रेंट, मेडिकल, ट्रांसपोर्ट और पेंशन जैसी सुविधाएं.
- वर्क-लाइफ बैलेंस: फिक्स्ड टाइमिंग, छुट्टियां और कम स्ट्रेस (खासकर SSC jobs में).
- सम्मान और ग्रोथ: प्रमोशन, ट्रांसफर और पावर वाली पोस्टिंग.
- रिटायरमेंट बेनिफिट: अच्छी पेंशन और ग्रेच्युटी.
भूमि की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें- घर बैठे ऑनलाइन कमाई का आसान तरीका, जानें फ्रीलांसिंग से कैसे करें शुरुआत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










