इमैजिनेशन और इन्नोवेशन का धमाका, BArch के साथ शुरू करें अपना आर्किटेक्चर करियर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Sep 2025 10:01 PM
BArch Career Option (सांकेतिक फोटो)
BArch Career Option: 12वीं के बाद BArch एक 5 साल का व्यावसायिक कोर्स है जिसमें छात्रों को बिल्डिंग, घर और अन्य संरचनाओं को डिज़ाइन करने की कला सिखाई जाती है. यह कोर्स खासकर उन छात्रों के लिए है जिन्हें कला, डिजाइन और निर्माण में गहरी रुचि हो. BArch में न केवल थ्योरी पढ़ाई जाती है, बल्कि प्रैक्टिकल वर्क भी शामिल होता है जिससे छात्रों की क्रिएटिविटी और तकनीकी ज्ञान दोनों विकसित होते हैं.
BArch Career Option: BArch Bachelor of Architecture एक 5 साल का कोर्स है, जिसमें छात्रों को बिल्डिंग और घर जैसी चीज़ें डिज़ाइन करना और आर्किटेक्चर की पढ़ाई कराई जाती है. इस कोर्स में पढ़ाई और प्रैक्टिकल काम, दोनों शामिल होते हैं. यह खासकर उन छात्रों के लिए अच्छा है जिन्हें कला और डिज़ाइन पसंद है. इसमें छात्रों की क्रिएटिविटी, गणित, बिल्डिंग बनाने की जानकारी और नक्शा तैयार करने जैसी स्किल्स को बेहतर किया जाता है. इस कोर्स में पर्यावरण, आर्किटेक्चरल ड्रॉइंग, इतिहास और आर्ट्स जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं.
BArch Eligibility criteria: कौन कर सकता है कोर्स?
BArch कोर्स के लिए उम्मीदवारों को 12 परीक्षा मे भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और गणित (Mathematics) विषयों के साथ पास करनी होगी, या फिर उनके पास गणित (Mathematics) के साथ डिप्लोमा होना चाहिए.
Entrance Exams
- NATA (National Aptitude Test in Architecture)
- JEE Main Paper 2
- JEE Advanced AAT (Architecture Aptitude Test)
- KEAM
- KCET
- TNEA
- MHT-CET
- WBJEEB
BArch Top College: बीआर्क कॉलेज
| S.No | College Name | City |
|---|---|---|
| 1 | स्कूल ऑफ़ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) | दिल्ली |
| 2 | स्कूल ऑफ़ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) | भोपाल |
| 3 | स्कूल ऑफ़ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) | विजयवाड़ा |
| 4 | IIT | रुड़की |
| 5 | IIT | खड़गपुर |
| 6 | सर जे.जे. कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर | मुंबई |
| 7 | CEPT यूनिवर्सिटी | अहमदाबाद |
BArch Career Option: किस फील्ड में बनाएं करियर
BArch पूरा करने के बाद छात्र कई विकल्प अपना सकते हैं. वे कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी कर सकते हैं, MArch या अन्य पोस्टग्रेजुएट कोर्स कर सकते हैं, प्राइवेट व सरकारी संस्थानों में काम कर सकते हैं, सर्टिफिकेशन कोर्स कर सकते हैं या MBA में दाखिला ले सकते हैं. इसके अलावा अपनी खुद की आर्किटेक्चर फर्म या स्टार्टअप शुरू करने का भी विकल्प उपलब्ध रहता है.
BArch कोर्स पूरा करने के बाद करियर के कई रास्ते खुलते हैं. छात्र आर्किटेक्चरल डिज़ाइनर, प्रोजेक्ट आर्किटेक्ट, अर्बन प्लानर, प्रिंसिपल आर्किटेक्ट, आर्किटेक्ट ट्रेनी आदि पदों पर काम कर सकते हैं. शुरुआती स्तर पर सालाना वेतन लगभग 5 से 7 लाख रुपये हो सकता है. मिड-लेवल प्रोफाइल पर यह बढ़कर 9 से 13 लाख प्रतिवर्ष हो जाता है.
यह भी पढ़ें: BTech के बाद LLB में चमका बिहार, IIT पटना के साथ इस कॉलेज को रैंकिंग में तगड़ा पावर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










