B Pharma से दें करियर को उड़ान, दवाओं की दुनिया का बनें एक्सपर्ट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Aug 2025 12:26 PM
B Pharma Best course
B Pharma Course: बी फार्मा (बैचलर ऑफ फार्मेसी) एक 4 साल का प्रोफेशनल कोर्स है, जिसमें दवाओं के निर्माण, प्रभाव और सही उपयोग के बारे में पढ़ाया जाता है. इसमें छात्र यह सीखते हैं कि कौन-सी दवा, कितनी मात्रा में और कैसे दी जानी चाहिए. यह कोर्स उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जिन्होंने 12वीं में फिजिक्स, कैमिस्ट्री के साथ बायोलॉजी या मैथ्स लिया हो.
B Pharma Course: बी फार्मा (बैचलर ऑफ फार्मेसी) एक ऐसा कोर्स है जो दवाइयों के उत्पादन और उनके इस्तेमाल से जुड़ा होता है. इस कोर्स में यह सिखाया जाता है कि दवाइयां कैसे बनाई जाती हैं, कैसे काम करती हैं और मरीजों को कौन-सी दवा, कितनी मात्रा में देनी चाहिए. B Pharma एक 4 साल का ग्रेजुएशन कोर्स है, जो खासतौर पर उन छात्रों के लिए होता है जिन्होंने 12वीं में बायोलॉजी, फिजिक्स और कैमिस्ट्री या मैथ्स लिया हो.
B Pharma के फायदे
B Pharma (बैचलर ऑफ फार्मेसी) एक प्रोफेशनल डिग्री प्रोग्राम है. जो दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा होता है. फार्मेसी उन सेक्टर्स में से हैं जो हमेशा डिमांड में रहते हैं क्योंकि बीमारी हेल्थकेयर और दवाइयों की जरूरत कभी खत्म नहीं होती. यही वजह है कि इस क्षेत्र में करियर लंबे समय तक सुरक्षित माना जाता है.
B Pharma करने के बाद आप सरकारी नौकरियों जैसे ड्रग इंस्पेक्टर फार्मासिस्ट रेलवे या सेना हॉस्पिटल जैसी जगहों पर काम कर सकते हैं. वहीं प्राइवेट सेक्टर में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव क्वॉलिटी कंट्रोल और रिसर्च जैसे कई विकल्प भी उपलब्ध हैं. इस कोर्स के बाद आप खुद की मेडिकल शॉप या फार्मेसी खोल सकते हैं और दवाइयों का होलसेल या रिटेल बिजनेस शुरू कर सकते हैं. आप चाहें तो M Pharma या फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट में MBA करके रिसर्च टीचिंग या मैनेजमेंट में भी करियर बना सकते हैं.
B Pharma के बाद सैलरी
B Pharma करने के बाद शुरुआती सैलरी 20,000 से 40,000 रुपये प्रति माह हो सकती है. अनुभव बढ़ने के साथ यह एक लाख रुपये से ज्यादा तक भी जा सकती है. मल्टीनेशनल कंपनियों और विदेशों में भी रोजगार के अच्छे अवसर मिलते हैं. फार्मासिस्ट के रूप में काम करते हुए आप मरीजों को सही दवा और सलाह देकर समाज की सेवा भी कर सकते हैं.
B Pharma Eligibility Criteria: कौन कर सकता है कोर्स?
B Pharma करने के लिए छात्र को 12वीं कक्षा में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी या मैथ्स विषयों के साथ पढ़ाई की होनी चाहिए. कम से कम 50% अंक होना जरूरी होता है. कुछ कॉलेजों में एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर भी एडमिशन दिया जाता है. अगर आप किसी आरक्षित वर्ग SC-ST, OBC से हैं तो कुछ कॉलेजों में न्यूनतम अंकों में छूट भी दी जाती हैं.
Top College for B Pharma : बी फार्मा के लिए टॉप कॉलेज
| क्रमांक | कॉलेज का नाम | स्थान | प्रकार | विशेषताएं |
|---|---|---|---|---|
| 1 | जामिया हमदर्द | दिल्ली | डीम्ड यूनिवर्सिटी | उच्च रैंकिंग, रिसर्च में उत्कृष्टता |
| 2 | इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT) | मुंबई | सरकारी | केमिकल और फार्मा रिसर्च में अग्रणी |
| 3 | बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) | वाराणसी | केंद्रीय विश्वविद्यालय | मजबूत शैक्षणिक आधार, रिसर्च सुविधा |
| 4 | पंजाब यूनिवर्सिटी | चंडीगढ़ | सरकारी | अनुभवी फैकल्टी, अच्छी प्लेसमेंट नेटवर्क |
| 5 | BITS पिलानी | पिलानी (राजस्थान) | प्राइवेट/डीम्ड | इंडस्ट्री कनेक्शन, मॉडर्न इन्फ्रास्ट्रक्चर |
| 6 | AIIMS (एम्स) | दिल्ली | सरकारी | मेडिकल और फार्मा रिसर्च का उत्कृष्ट केंद्र |
| 7 | मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज | कर्नाटक | प्राइवेट | विश्व स्तरीय लैब्स और इंटरनेशनल लिंकअप्स |
| 8 | DIPSAR (दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज) | दिल्ली | सरकारी | किफायती फीस, मजबूत शिक्षा व्यवस्था |
Entrance Exams for B pharma : बी फार्मा के लिए प्रवेश परीक्षाएं
B Pharma में एडमिशन के लिए कुछ प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम होते हैं जैसे NEET, MHT, CET, WBJEE, UPSEE और BITSAT जिनके जरिए कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कॉलेजों में दाखिला मिलता हैं.
ये भी पढ़ें: Best Career Option: डी फार्मेसी छात्रों के लिए नई राह, जानें एडमिशन से लेकर कमाई तक
रिपोर्ट- श्रेया सलोनी पांडे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










