Anganwadi Worker Recruitment 2024: आंगनवाड़ी में निकली सीधी भर्ती , दसवीं पास करने के लिए है बेहतर करियर ऑप्शन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Jul 2024 2:04 PM

विज्ञापन

Anganwadi Worker Recruitment 2024 के लिए जान लें जरूरी डिटेल्स

Anganwadi Worker Recruitment 2024: राजस्थान सरकार के अंतर्गत आंगनवाड़ी साथिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी के लिए नियुक्ति निकाली गई है. इसके लिए दसवीं पास करने वाले भी अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Anganwadi Worker Recruitment 2024: आईसीडीएस (ICDS) राजस्थान ने महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार के अंतर्गत आंगनवाड़ी साथिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. जो उम्मीदवार 10वीं पास हैं और इस अवसर के लिए इच्छुक हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पूरी अधिसूचना अब आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है.

आंगनवाड़ी पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली

राजस्थान डब्यूसीडी (WCD) ने आंगनवाड़ी पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली है. राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2024 अधिसूचना, आवेदन पत्र, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों पर पूरा अपडेट देखें. आवेदन करने से पहले कृपया आधिकारिक सूचना पढ़ें. आवेदक 26 जुलाई 2024 तक ऑफ़लाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

IBPS Clerk Salary: बैंक कर्लक पास कर ज्वाइनिंग कर पाएंगे इतनी सैलरी

CUET UG 2024 Result: सीयूईटी रि टेस्ट आंसर की जारी, जानें कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट

GATE 2025 Registration: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के लिए रजिस्ट्रेशन इस दिन से होगा शुरु, यहां देखें एक्जाम पैटर्न 

आंगनवाड़ी पदों के लिए क्या होगी शैक्षणिक योग्यता

आंगनवाड़ी साथिन के लिए उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी पदों के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.

Anganwadi Worker Recruitment 2024: निवासी/स्थान

केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं. उम्मीदवार को उसी ग्राम पंचायत का निवासी होना चाहिए, जहां से वह आवेदन करेगी.

Anganwadi Worker Recruitment 2024: आयु सीमा

सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है. हालांकि, अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है, ओबीसी के लिए तीन वर्ष तक, जबकि एससी/एसटी श्रेणियों के लिए पांच वर्ष तक.

Anganwadi Worker Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

किसी भी उम्मीदवार के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है.

Anganwadi Worker Recruitment 2024: आवेदन तिथियां

अधिसूचना जारी होने की तिथि: 1 जुलाई 2024
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 1 जुलाई 2024
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2024

आंगनवाड़ी साथिन भर्ती के लिए आवेदन हेतु सबसे पहले आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
फिर इसका एक प्रिंटआउट निकलवा लें.
आवेदन फॉर्म में पूछी गयी जानकारियों को अच्छे से भरें.
साथ में सभी जरुरी दस्तावेजों की कॉपी लगा दें.
अंत में आंगनवाड़ी साथिन आवेदन फॉर्म + सभी दस्तावेजों को अपने जिले के अपने कार्यालय उपनिदेशक महिला अधिकारिता के पास जमा करा दें.

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कितनी सैलरी मिलेगी

राजस्थान आंगनवाड़ी हेल्पर: 1800 रुपये – 3300 रुपये
राजस्थान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: 5000 रुपये
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक: 5200 रुपये – 20200 रुपये

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola