CUET UG 2024 Result: सीयूईटी रि टेस्ट आंसर की जारी, जानें कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Jul 2024 8:45 AM
CUET UG 2024 Result जल्द होगा जारी
CUET UG 2024 Result: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी (CUET-UG) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी (CUET-UG) परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
CUET UG 2024 Result, CUET UG 2024 Re-Test Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2024 की रि एक्जाम के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की. CUET UG 2024 पुन: परीक्षा देने वाले उम्मीदवार, exam.nta.ac.in/CUET-UG पर प्रोविजनल आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी (CUET UG) रि एक्जाम आंसर की 2024 से असंतुष्ट उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. विशेषज्ञ इन आपत्तियों की समीक्षा करेंगे और यदि कोई आपत्ति वैध पाई जाती है, तो अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी. इस अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी (CUET UG) परिणाम 2024 की घोषणा की जाएगी.
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी (CUET UG) 2024 परीक्षा पहले 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई, 2024 को भारत के बाहर 26 शहरों सहित 379 शहरों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लगभग 13.48 लाख उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी. अब, उम्मीदवार अपने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी (CUET UG) 2024 परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
CUET UG 2024 Result: जल्द जारी होगा रिजल्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CUET UG 2024 रिजल्ट जारी करने वाली है. उम्मीदवार एनटीए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी (NTA CUET UG) 2024 रिजल्ट को exam.nta.ac.in/CUET-UG पर देख सकते हैं. एनटीए (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2024 री-एग्जाम के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है.
CUET UG 2024 Result: स्कोरकार्ड में रहेंगे ये डिटेल्स
उम्मीदवार स्कोरकार्ड पर सूचीबद्ध निम्नलिखित विवरण पा सकते हैं:
उम्मीदवार का नाम
लिंग
रोल नंबर
पिता का नाम
योग्यता रैंक
योग्यता अंक
श्रेणी
विषय कोड
योग्यता स्थिति
आवेदन किया गया कार्यक्रम
CUET UG 2024 Result: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं– exam.nta.ac.in/CUET-UG/
स्टेप 2: होमपेज पर ‘CUET UG 2024 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा और उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी
स्टेप 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें और CUET UG परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा
नोट: CUET UG परिणाम 2024 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










