10वीं पास को मिलती है ये 5 सरकारी नौकरियां, जानें कहां करें अप्लाई

Published by :Smita Dey
Published at :28 Apr 2026 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
10th Pass Government Jobs

पढ़ती हुई स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

10th Pass Government Jobs: क्या आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं. जानें उन 5 सरकारी नौकरी के बारे में जहां आप बिना बड़ी डिग्री के शानदार करियर बना सकते हैं.

विज्ञापन

10th Pass Government Jobs: अगर आपने 10वीं पास कर ली है और जल्दी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. अक्सर लोग सोचते हैं कि सरकारी नौकरी के लिए ज्यादा पढ़ाई जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं है. 10वीं के बाद भी कई ऐसी नौकरियां हैं जिनमें आप अपना करियर शुरू कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 सरकारी जॉब (10th Pass Government Jobs) ऑप्शन के बारे में. 

10th Pass Government Jobs: रेलवे में जॉब

भारतीय रेलवे हर साल हजारों पदों पर भर्ती निकलता है. 10वीं पास कैंडिडेट्स के लिए ग्रुप D एक शानदार मौका है. इसमें ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट पॉइंट्समैन और हेल्पर जैसे पोस्ट शामिल होते हैं. ग्रुप डी के लिए रेलवे में सैलरी के साथ-साथ फ्री मेडिकल, पास (मुफ्त यात्रा), शानदार भत्ते और प्रमोशन के मौके भी मिलते हैं. 

SSC MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ) 

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) हर साल मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार की भर्ती करता है. इसमें आपको केंद्र सरकार के मंत्रालयों और दफ्तरों में काम करने का मौका मिलता है. इस पोस्ट के लिए  एग्जाम आसान होता है और पूरे भारत में पोस्टिंग का मौका मिलता है. यह नौकरी खासकर उन लोगों के लिए अच्छी है, जो कम पढ़ाई में सरकारी जॉब चाहते हैं. इस वैकेंसी की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

डाक विभाग (Indian Post) में नौकरी 

भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पद पर भर्ती होती है. इसमें 10वीं पास कैंडिडेट्स डायरेक्ट अप्लाई सीधे कर सकते हैं. इस नौकरी (10th Pass Government Jobs) की खास बात यह है कि इसमें कोई रिटन एग्जाम नहीं होता है. मेरिट के बेसिस पर सिलेक्शन किया जाता है. साथ ही अगर आप अपने गांव या शहर में ही नौकरी करना चाहते हैं, तो यह बेहतरीन ऑप्शन है. 

भारतीय सेना (Agniveer GD) 

अगर देश सेवा करना चाहते हैं, तो ऐसे युवाओं के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) सबसे अच्छा ऑप्शन है. इसमें 10वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. GD के पोस्ट में अच्छी सैलरी और अन्य सुविधाएं भी मिलती है. वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर इसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल 

राज्य पुलिस में समय-समय पर कॉन्स्टेबल की भर्ती निकलती है. इसके लिए 10वीं या 12वीं पास (राज्य के अनुसार) होना जरूरी होता है. इसमें प्रमोशन के मौके भी अच्छे होते हैं. अगर आपकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है और आप फिजिकली फिट हैं, तो आप कॉन्स्टेबल पोस्ट पर अप्लाई कर सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: ब्रांच सिलेक्शन में ये गलती न करें, वरना 4 साल पड़ेगा पछताना

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola