CSE से ज्यादा मौके देगी ये BTech ब्रांच, IT सेक्टर में बढ़ी डिमांड

सांकेतिक फोटो (Freepik)
Best BTech Branch: इंजीनियरिंग में एडमिशन लेते समय ज्यादातर छात्रों की पहली पसंद Computer Science Engineering यानी CSE होती है. लंबे समय से यही माना जाता रहा है कि सबसे अच्छी नौकरी और सबसे बड़ा पैकेज इसी ब्रांच से मिलता है. लेकिन अब तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है.
Best BTech Branch: आज IT सेक्टर की कंपनियां सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि practical skills और industry-ready knowledge को ज्यादा महत्व दे रही हैं. यही वजह है कि BTech IT करने वाले छात्रों की मांग तेजी से बढ़ी है. BTech IT ब्रांच भी तेजी से छात्रों की पसंद बन रही है और कई कॉलेजों में इसका प्लेसमेंट प्रदर्शन CSE के बराबर, बल्कि कुछ मामलों में उससे बेहतर भी देखने को मिल रहा है.
BTech IT क्या है और क्यों बढ़ रही है इसकी वैल्यू?
BTech IT चार साल का प्रोफेशनल इंजीनियरिंग कोर्स है, जिसमें कंप्यूटर सिस्टम, सॉफ्टवेयर, नेटवर्क, डेटा मैनेजमेंट और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास फोकस किया जाता है. CSE में जहां थ्योरी कंप्यूटर साइंस और कोडिंग ज्यादा गहराई से पढ़ाए जाते हैं, वहीं IT ब्रांच में प्रैक्टिकल पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है.
इस कोर्स में Database Management, Cloud Computing, Cyber Security, Networking, Web Development, Software Testing, Information Security और System Administration जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं. यही स्किल्स आज की कंपनियों की पहली जरूरत बन चुकी हैं.
Best BTech Branch: कंपनियां IT ब्रांच को क्यों दे रही हैं तवज्जो?
Infosys, TCS, Wipro, Accenture, Cognizant, Capgemini, Deloitte, Amazon, Microsoft और HCL जैसी बड़ी कंपनियां IT और CSE दोनों ब्रांच के छात्रों को बराबर अवसर देती हैं. कई बार hiring process भी एक जैसी होती है.
आईटी ब्रांच के छात्रों को प्रैक्टिकल काम, इंटर्नशिप और इंडस्ट्री का अनुभव जल्दी मिल जाता है. इससे कैंपस प्लेसमेंट के समय उनका प्रदर्शन और बेहतर हो जाता है. खासकर सॉफ्टवेयर, क्लाउड सर्विस, साइबर सिक्योरिटी, डेटा संभालने और बड़ी कंपनियों के डिजिटल सिस्टम से जुड़े कामों में आईटी छात्रों की मांग तेजी से बढ़ रही है.
इन कॉलेजों में BTech IT का जलवा
IIIT Lucknow में Information Technology सबसे लोकप्रिय ब्रांच में शामिल है. यहां IT branch की कटऑफ काफी ऊंची जाती है, जो इसकी डिमांड को दिखाती है. कंपनियां भी इस ब्रांच को मजबूत प्लेसमेंट ऑप्शन मानती हैं.
NIT Calicut में circuit branches जैसे CSE, IT और ECE का प्लेसमेंट पैकेज शानदार रहा है. यहां BTech IT ब्रांच का एवरेज पैकेज कई दूसरी ब्रांच से बेहतर दर्ज किया गया. IT branch के छात्रों को टॉप टेक कंपनी से अच्छे ऑफर मिले.
कई प्राइवेट यूनिवर्सिटी में भी IT और CSE दोनों ब्रांच के लिए प्लेसमेंट देने वाली कंपनियां लगभग समान होती हैं. कई बार IT branch का एवरेज पैकेज बेहतर दिखता है क्योंकि बैच साइज छोटा होता है और फोकस्ड ज्यादा होते हैं.
यह भी पढ़ें: NEET UG के लिए एडमिट कार्ड जारी, neet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




