हाई सैलरी और फ्यूचर-प्रूफ करियर का नया रास्ता, AI से लगेगा MBA में चार चांद

स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
MBA in Artificial Intelligence: एआई में MBA आज के समय का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ और हाई-डिमांड करियर ऑप्शन बन चुका है, जो छात्रों को शानदार सैलरी और ग्लोबल अवसर दे सकता है.
MBA In AI: आज के दौर में डेटा और टेक्नोलॉजी हर इंडस्ट्री की रीढ़ बन चुके हैं. ऐसे में MBA in Artificial Intelligence और Business Analytics एक ऐसा कोर्स है, जो मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी दोनों का कॉम्बिनेशन देता है. इस कोर्स में छात्रों को AI, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स के साथ बिजनेस स्ट्रेटेजी भी सिखाई जाती है.
क्यों बढ़ रही है इस कोर्स की डिमांड?
कंपनियां अब डेटा के आधार पर फैसले ले रही हैं. ऐसे में ऐसे प्रोफेशनल्स की जरूरत तेजी से बढ़ रही है, जो डेटा को समझकर बिजनेस में इस्तेमाल कर सकें. IT, बैंकिंग, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स जैसी सभी इंडस्ट्री में इस कोर्स की डिमांड है.
MBA In AI career Options: करियर ऑप्शन क्या हैं?
इस कोर्स के बाद कई हाई-प्रोफाइल जॉब्स मिल सकती हैं-
- Data Scientist
- AI Product Manager
- Business Analyst
- Analytics Consultant
- AI Strategy Manager
- Digital Transformation Manager
कितनी मिलती है सैलरी?
इस फील्ड में सैलरी काफी आकर्षक मानी जाती है. हालांकि, शुरूआती सैलरी कम होती है. लेकिन एक्सपीरियंस के साथ सैलरी बढ़ सकती है.
- शुरुआती स्तर- 6-10 लाख रुपये प्रति वर्ष
- मिड-लेवल- 12-25 लाख रुपये प्रति वर्ष
- सीनियर लेवल- 30 लाख या उससे अधिक
सैलरी बहुत से बातों पर निर्भर करती हैं. इसमें कैंपस सेलेक्शन, शहर, एक्सपीरियंस जैसी चीजें आती हैं.
किन स्किल्स की होती है जरूरत?
- डेटा एनालिसिस और प्रोग्रामिंग (Python, SQL)
- बिजनेस स्ट्रेटेजी और मैनेजमेंट
- मशीन लर्निंग और AI की समझ
- प्रॉब्लम सॉल्विंग और डिसीजन मेकिंग
कहां से कर सकते हैं ये कोर्स?
- आईआईएम बैंगलोर
- आईआईएम कोलकाता
- ISB
इसके अलावा कई प्राइवेट संस्थान भी ये कोर्स ऑफर करते हैं
क्यों है MBA in AI कोर्स की डिमांड?
AI और डेटा साइंस आने वाले समय में लगभग हर सेक्टर को प्रभावित करेंगे. ऐसे में यह कोर्स छात्रों को टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट दोनों में मजबूत बनाता है, जिससे वे लीडरशिप रोल तक पहुंच सकते हैं.
यह भी पढ़ें- AI का जमाना है! इन 6 स्किल्स से बनाएं करियर, लाखों में होगी कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










