Budget 2024 for Education and Employment: रोजगार और शिक्षा के लिए ये सौगात, जानें कितना मिलेगा फायदा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Jul 2024 1:51 PM
Budget 2024 for education and employment रोजगार और शिक्षा के लिए बजट में मिली ये सौगात
Budget 2024 for education and employment: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया. इस बजट में शिक्षा और रोजगार से संबंधित कई घोषणाएं कि गईं. आइए जानें
Budget 2024 for Education and Employment: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश करते हुए रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं के तहत तीन योजनाओं की घोषणा की और कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में रोजगार सृजन के लिए 2 लाख करोड़ रुपये आवंटित करेगी.
इन योजनाओं से मिलेगा फायदा
पहली योजना (स्कीम ए) में ईपीएफओ में पहली बार पंजीकृत कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक की 3 किस्तों में 1 महीने का वेतन प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण शामिल है.
Budget 2024: रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के लिए तीन स्कीमें लॉन्च, जानें कैसे होगा युवाओं को फायदा
Aam Budget 2024 Live: बजट में ई-कॉमर्स पर टीडीएस रेट में 0.1 फीसदी कटौती का ऐलान
Budget 2024 : सरकार का महिलाओं पर फोकस, प्रधानमंत्री के पैकेज से बढ़ाया जाएगा स्कील
दूसरी योजना (स्कीम बी) विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहनों पर केन्द्रित है, जो रोजगार के पहले 4 वर्षों में कर्मचारी और नियोक्ता दोनों को उनके ईपीएफओ अंशदान के अनुसार सीधे प्रदान किए जाएंगे.
तीसरी योजना (स्कीम सी) में नियोक्ताओं को सहायता शामिल है: प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारी के लिए ईपीएफओ अंशदान के लिए नियोक्ताओं को 2 वर्षों के लिए 3,000 प्रति माह तक की प्रतिपूर्ति.
इंटर्नशिप योजना की घोषणा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को एक महत्वाकांक्षी इंटर्नशिप योजना की भी घोषणा की, जो 5 साल की अवधि में 1 करोड़ से अधिक युवाओं की मदद करेगी. यह योजना देश भर की 500 शीर्ष कंपनियों के साथ सहयोग करेगी. इस योजना में भाग लेने वालों को 5000 रुपये का मासिक इंटर्नशिप भत्ता मिलेगा.
सीतारमण ने कहा कि इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लेने वाली कंपनियां प्रशिक्षण लागत के लिए जिम्मेदार होंगी, जिसमें 10 प्रतिशत खर्च उनके कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड से वहन किया जाएगा. यह कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 135 में उल्लिखित नियमों के अनुरूप है, जिसके अनुसार स्पेसिफिक टर्नओवर और प्रॉफिटेबलिटी क्राइटेरिया को पूरा करने वाली कंपनियों को पिछले तीन वर्षों के अपने औसत शुद्ध लाभ का 2 प्रतिशत सीएसआर पहलों के लिए आवंटित करना आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










