Bihar Board 10th result 2024 Toppers List: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी, शिवांकर बनें टॉपर, देखें टॉपर्स की लिस्ट

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Mar 2024 2:59 PM

विज्ञापन

Bseb Bihar Board 10th matric result declared Toppers List 2024

Bihar Board 10th Result 2024बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. की ने इस बार दसवीं की परीक्षा में टॉप किया है और अंक हासिल किया है. यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

विज्ञापन

Bihar Board 10th result 2024 Toppers List: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने मैट्रिक (कक्षा 10वीं) बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 की घोषणा बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की.

Bihar Board 10th result 2024 Toppers List: शिवांकर बनें टॉपर

आपको बता दें इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में टॉप टेन में 51 स्टूडेंट शामिल हैं. इस बार पूर्णिया के शिवांकर कुमार 489 नंबर लाकर पहले स्थान पर हैं. दूसरे स्थान पर हैं समस्तीपुर के आदर्श कुमार, जिन्होंने 488 अंक लाया हैं. तीसरे स्थान पर सिमुलतला आवासीय विद्यालय के आदित्य कुमार, मधुबनी के सुमन, हसेपुर एकमा की पलक कुमारी, वैशाली की साजिया परवीन , इन सब ने 486 तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

देखें टॉपर की लिस्ट
शिवांकर कुमार- 489 अंक
आदर्श कुमार- 488 अंक
आदित्य कुमार- 486 अंक
सुमन कुमार पूर्वी- 486 अंक
पलक कुमारी- 486 अंक
साजिया परवीन-486 अंक
अजीत कुमार-485 अंक
राहुल कुमार-485 अंक
हरेराम कुमार-484 अंक
सेजल कुमारी- 484 अंक

जारी हुआ 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

एसएमएस के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट

अगर आपको ऑनलाइन रिजल्ट देखने में परेशानी हो रही है तो आप एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं. आपको सबसे पहले SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट अपने मोबाइल पर मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में BIHAR10 टाइप करना होगा. इसके बाद बाद स्पेस देकर रोल-नंबर टाइप करे और इसे 56263 पर सेंड कर दें.

टूटा पासिंग रिकार्ड


आपको बता दें इस साल के पासिंग प्रतिशत की तो पिछले कई साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस साल बिहार 10वीं का पासिंग प्रतिशत 82.91 फीसदी रहा। पिछले साल का पासिंग प्रतिशत 81.04 प्रतिशत रहा था, वहीं साल 2022 में 79.88 रहा था.

साइट है स्लो तो एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट

अगर बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट देखने में आपको परेशानी हो रही है, तो आप एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन