Live Updates

BSEB 10th 12th Bihar Board Result LIVE Updates: जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट, मार्कशीट इस तरीके से कर सकेंगे डाउनलोड

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Mar 2024 7:57 AM

विज्ञापन

BSEB 10th 12th Bihar Board Result LIVE Updates

BSEB 10th 12th Bihar Board Result LIVE Updates: बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं को अब रिजल्ट का इंतजार है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी, 2024 तक किया था. अब कक्षा 10वीं के छात्र परीक्षा के परिणाम का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

Bihar Board Exam 2024: राज्यभर के 38 जिलों में 1585 केंद्रों पर परीक्षा ली गयी. मैट्रिक परीक्षा में 16,94,781 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें 8,72,194 छात्राएं एवं 8,22,587 छात्र हैं. बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में हुई. पहली पाली में 8,50,571 परीक्षार्थियों, जिसमें 4,38,967 छात्राएं एवं 4,11,604 छात्र थे. वहीं, द्वितीय पाली में 8,44,210 परीक्षार्थियों में 4,33,227 छात्राएं एवं 4,10,983 छात्र थे. बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा गुरुवार को मातृभाषा विषय के साथ शुरू हुई थी.

Bihar Board results: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स हासिल करना अनिवार्य है. इससे कम मार्क्स होने की स्थिति में स्टूडेंट को फेल घोषित कर दिया जाएगा. इसके बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास होकर ही 12वीं का सर्टिफिकेट हासिल कर पाएंगे. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 के बाद बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा करेगा.

Bihar Board results: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा. रविवार को मूल्यांकन खत्म करने के बाद टॉपर्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया सोमवार या मंगलवार को शुरू होगी. बिहार बोर्ड वेबसाइट पर अगर रिजल्ट शो नहीं होते हैं तो स्टूडेंट्स को एसएमएस के जरिए भी परिणाम चेक करने का ऑप्शन दिया जाएगा.

BSEB 10th 12th Bihar Board Result LIVE Updates: मार्कशीट डाउनलोड करने का आसान तरीका

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा.

इसके बाद आपको मैट्रिक रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा.

अब आपको रोल नंबर एवं रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा.

जानकारी सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

Bihar board result 2024: रिजल्ट ऐसे करें चेक

बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2024 का रिजल्ट आप चेक कर सकते हैं. आप इसे चेक कर सकते हैं.

बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.

होमपेज पर “Bihar Board 10th Result 2024” या “Bihar Board 12th Result 2024” लिंक पर क्लिक करें.

अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.

“Submit” बटन पर क्लिक करें.

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola