Bihar Education News: बिहार के इन छात्रों को मिल रहा है इसरो जानें का मौका, जानेंगे अंतरिक्ष के रहस्य
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Sep 2024 1:34 PM
Bihar News: Students of Government school to go isro
Bihar News, Bihar Education News: बिहार के जिले के चार छात्र ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में जानने के लिए बैंगलोर में इसरो केंद्र का दौरा करने वाले हैं, इस टूर में दो लड़के और दो लड़कियां हैं.
Bihar News, Bihar Education News: बिहार के रोहतार जिले के सरकारी स्कूलों के कक्षा 9, 10 और 11 के छात्र अंतरिक्ष की दुनिया को समझने के लिए बेंगलुरु के इसरो केंद्र का दौरा करेंगे. बिहार शैक्षणिक परियोजना परिषद ने निर्देश दिया है कि इसरो में पढ़ने वाले छात्रों की सूची सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जल्द से जल्द उपलब्ध करायी जाये. सरकारी परियोजना के निदेशक द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि जिला स्तर पर कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षा और कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इस अभियान में शामिल किया जाएगा.
Bihar Board: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
कुल 100 बच्चे लेंगे हिस्सा
आयोजन में कुल 100 बच्चे हिस्सा लेंगे. टीम में प्रत्येक जिले से एक बालक एवं एक बालिका शामिल होंगे. पत्र में कहा गया है कि जिन जिलों में ब्लॉकों की संख्या 18 से अधिक है, वहां दो लड़के और दो लड़कियां शामिल की जाएंगी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है. परियोजना परिषद द्वारा छात्र चयन प्रपत्र सभी जिलों को भेजा गया था.
इसरो की फील्ड ट्रिप पर जाएंगे सरकारी स्कूल के बच्च
मालूम हो कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र लिखकर कक्षा 9, 10, 11 और 12 के टॉप दो विद्यार्थियों का चयन करने का निर्देश दिया है. एजुकेशन में टॉप दो छात्रों को इसरो का भ्रमण कराया जाएगा. पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने घोषणा की कि राज्य के सरकारी स्कूलों के 100 बच्चों को बेंगलुरु में इसरो की फील्ड ट्रिप पर भेजा जाएगा.
बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा में बालक एवं बालिका वर्ग की जिला श्रेणी में बाजी मारी। इसमें पीपीसीएम अमझोर स्कूल की छात्रा अंजलि कुमारी भी शामिल है. अंजलि ने 10वीं की परीक्षा में भी जिला टॉप किया था. उन्होंने 96 फीसदी अंक हासिल किए. हाई स्कूल महुली करगहर की रोशनी कुमारी 10वीं की परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहीं. रोशनी ने 95.6 फीसदी अंक हासिल किए. छात्र वर्ग में श्रीशंकर उच्च विद्यालय प्लस टू विद्यालय तकिया के अविनाश कुमार शामिल हैं, जिन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. छात्रों के इसी समूह में एक अन्य छात्र रॉकी राज भी श्रीशंकर सेकेंडरी प्लस सेकेंडरी स्कूल में पढ़ रहा है. रॉकी ने 10वीं की परीक्षा में भी 84.2 फीसदी अंक हासिल किए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










