कामराज यूनिवर्सिटी से PFC, जानें कितने पढ़े लिखे हैं सम्राट चौधरी

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Image: File Photo)
Samrat Choudhary Education: बिहार में सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है. ऐसे में यह साफ हो गया है कि वे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. बिहार की राजनीति में सम्राट चौधरी के एजुकेशनल बैकग्राउंड की खूब चर्चाएं होती हैं. आइए जानते हैं कि सम्राट चौधरी कितने पढ़े लिखे हैं और उन्होंने किस कॉलेज से पढ़ाई की है.
Samrat Choudhary Education: बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता बिहार की राजनीति में अक्सर बहस का विषय रही है. राजनीतिक विरोधी भी समय-समय पर सम्राट चौधरी के एजुकेशनल बैकग्राउंड (Samrat Choudhary Education) के इस मुद्दे को उठाते रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन्होंने कहां से पढ़ाई की है.
Samrat Choudhary Education: सम्राट चौधरी की डिग्री
myneta.info और चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी ने Madurai Kamaraj University से प्री फाउंडेशन कोर्स यानी PFC किया है. यही सम्राट चौधरी के एजुकेशन के रूप में दर्ज है. यह कोर्स अक्सर उन छात्रों के लिए बनाया जाता है जो पारंपरिक स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पाते लेकिन आगे उच्च शिक्षा की दिशा में बढ़ना चाहते हैं.

क्या है प्री फाउंडेशन कोर्स?
प्री फाउंडेशन कोर्स उन छात्रों के लिए डिजाइन किया जाता है जो पारंपरिक स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पाए हों लेकिन आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हों. यह कोर्स छात्रों को हायर एजुकेशन सिस्टम में प्रवेश के लिए तैयार करता है. कई ओपन और डिस्टेंस एजुकेशन संस्थानों में इस तरह के कोर्स उपलब्ध होते हैं.
Doctor of Litt की मानद उपाधि
सम्राट चौधरी के पास Doctor of Litt यानी डी लिट की मानद उपाधि भी बताई जाती है. यह एक सम्मानित उपाधि होती है, जिसे किसी विश्वविद्यालय द्वारा विशेष योगदान के लिए दिया जाता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह रेगुलर डिग्री नहीं होती, बल्कि सम्मान के तौर पर दी जाती है.
यह भी पढ़ें: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले सीएम, बीजेपी विधायक दल के चुने गए नेता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




