JPSC प्री का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

JPSC Pre Admit Card 2026: झारखंड स्टेट सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की तरफ से प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

JPSC Pre Admit Card 2026: झारखंड स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट आ गई है. Jharkhand Public Service Commission यानी JPSC ने प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी है, इसलिए इसे समय रहते डाउनलोड कर लें.

आपके शहर में

विज्ञापन

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक पहले परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन बाद में डेट बदल दी गई. अब JPSC प्रीलिम्स परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड 14 अप्रैल 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है.

JPSC Pre Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड

  • JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “JPSC Pre Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.

JPSC Pre Admit Card 2026 Download Here

JPSC Pre एग्जाम नोटिस जारी

JPSC प्रीलिम्स परीक्षा 19 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी, जिसमें सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र होगा. दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी.

इसमें सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र कराया जाएगा. यह परीक्षा झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित होगी. एडमिट कार्ड और उपस्थिति पत्रक से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी उम्मीदवार JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर डिटेल्स देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कामराज यूनिवर्सिटी से PFC, जानें कितने पढ़े लिखे हैं सम्राट चौधरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola