Bihar Board 10th 12th Result 2024 Date: स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म, जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th 12th Result 2024 Date
Bihar Board 10th 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड के इंटर के एग्जाम खत्म हो गए हैं और मूल्यांकन भी लगभग खत्म होने वाला है. ऐसे में अब नतीजों का इंतजार किया जा रहा है. एक बार नतीजे जारी किए जाने पर नतीजे biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर जारी होंगेे.
Bihar Board 10th 12th Result 2024 Date and Time Kab Aayega: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) के कक्षा 12वीं के छात्र परीक्षा के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई तारीख घोषित नहीं की गई है. पिछले कई सालों से नतीजे मार्च के आखिरी 10 दिनों में जारी कर दिए जाते हैं.
CUET PG 2024 एग्जाम की सिटी स्लिप जारी
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने की स्टेप- बाय-स्टेप प्रोसेस
स्टेप 1- बिहार बोर्ड 12वीं का एग्जाम दे चुके छात्रों को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा.
स्टेप 2- होम पेज पर जाने के बाद आपको इंटरमीडिएट लास्ट एग्जाम रिजल्ट का लिंक ओपन करना होगा.
स्टेप 3- लिंक ओपन करने के बाद आपको अपनी क्रेडेंशियल्स को दर्ज करना होगा.
स्टेप 4- क्रेडेंशियल्स को दर्ज करने के बाद आपको लॉगिन करना होगा, जिसके बाद आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
Bihar Board 10th 12th Result 2024 Date: इस दिन से हो सकता है इंटरव्यू
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 में आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद 12वीं कक्षा के लिए टॉपर छात्र-छात्राओं का इंटरव्यू 11 मार्च से लेना शुरू किया जाएगा. हालांकि अभी तक बिहार बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है.
पिछले साल यानी 2023 में बिहार बोर्ड के रिजल्ट की बात करें, तो बोर्ड की तरफ से 21 मार्च को 12वीं और 31 मार्च को 10वीं के नतीजे जारी किए गए थे. इसी आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड इस बार भी पिछली तारीखों के आधार पर परिणामों को जारी कर सकता है. बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च के बीच कभी भी जारी किये जा सकते हैं.
Bihar Board 10th 12th Result 2024 Date: 12वीं के बाद घोषित होगा 10वीं का रिजल्ट
बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है. दसवीं का रिजल्ट 31 मार्च 2024 तक घोषित किये जाने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




