Bhanzu Student App: चमका इस स्टूडेंट App का सितारा! अमेरिका में खुला पहला सेंटर 

Updated:
विज्ञापन
Bhanzu Student App

Bhanzu स्टूडेंट ऐप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Bhanzu Student App Expand Branches: मैथ एजुकेशन प्लेटफॉर्म Bhanzu ने अमेरिका में अपना पहला ऑफलाइन लर्निंग सेंटर शुरू किया है. यह नया सेंटर टेक्सास के मैकिनी (McKinney, Texas) में खोला गया है. इसका उद्देश्य है देश और दुनिया के बच्चों की मैथ्स में स्पीड और गुणवत्ता को बढ़ाना.

विज्ञापन

Bhanzu Student App Expand Branches: विश्व स्तर पर तेजी से उभर रहे मैथ एजुकेशन प्लेटफॉर्म Bhanzu ने अमेरिका में अपना पहला ऑफलाइन लर्निंग सेंटर शुरू किया है. यह नया सेंटर टेक्सास के मैकिनी (McKinney, Texas) में खोला गया है. कंपनी के इस कदम को अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर के बच्चों के लिए गणित को मजेदार, सरल और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला विषय बनाना है.

बच्चे 5 महीने में अपनी स्पीड बढ़ा सकते हैं

Bhanzu की लर्निंग पद्धति स्पीड मैथ, स्टोरीटेलिंग, गेमिफिकेशन और AI टूल्स को मिलाकर बच्चों को मजेदार और तेज गति से मैथ सिखाती है. भारतीय प्रवासी के 50,000 से अधिक बच्चे दुनिया के 16 देशों, Australia, New Zealand, Qatar, UAE, USA etc, ने अभी तक Bhanzu के साथ 4 करोड़ से अधिक समीकरण हल किए हैं. इस प्लेटफॉर्म के जरिए बच्चे 5 महीने में ही अपनी स्पीड और एक्यूरेसी 4 गुना तक बढ़ा सकते हैं.

यह लॉन्च भांजू की हालिया $16.5 मिलियन Series B फंडिंग (Epiq Capital और Z Partners से) का नतीजा है, जो ग्लोबल ग्रोथ पर फोकस्ड थी. कंपनी का यह नया सेंटर अमेरिकी एजुकेशन सेक्टर में उनकी पहली फिजिकल एंट्री है. बढ़ती मांग और STEM शिक्षा में बढ़ती रुचि को देखते हुए कंपनी ने अब फिजिकल सेंटर खोलने का फैसला किया है.

क्या है Bhanzu?

Bhanzu एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान है. इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य है ऑनलाइन क्लासेज और इंटरैक्टिव शिक्षण के माध्यम से बच्चों में मैथ्स पढ़ाना ताकि उनके अंदर सालों से जो मैथ्स का डर है वो खत्म हो जाए.

यह भी पढ़ें- IIT Bombay या NIT में पाना है एडमिशन, जेईई मेन के लिए आज ही करें Apply

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola