Bhai Dooj Essay 2025 in Hindi: भाई दूज पर ऐसे लिखें निबंध, मिलेंगे पूरे मार्क्स

Published by : Ravi Mallick Updated At : 23 Oct 2025 9:06 AM

विज्ञापन

Bhai Dooj Essay 2025 in Hindi

Bhai Dooj Essay 2025 in Hindi: भाई दूज भारत का एक सुंदर और भावनात्मक त्योहार है जो भाई-बहन के स्नेह और अटूट रिश्ते को समर्पित है. स्कूलों और कॉलेज में भाई दूज को लेकर निबंध लेखन की प्रतियोगिता होती है. ऐसे में यहां भाई दूज पर शानदार शॉर्ट निबंध लेखन का आईडिया देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bhai Dooj Essay 2025 in Hindi: दीपों की रौशनी से सजी गलियों, सजे हुए आंगनों और मुस्कुराते चेहरों के बीच जब बहनें थाली सजाती हैं और भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं, तो समझिए भाई दूज का दिन आ गया है. यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भावनाओं का उत्सव है- जहां प्रेम, अपनापन और सुरक्षा का वादा एक साथ निभाया जाता है. अगर आप भी भाई दूज पर एक निबंध (Bhai Dooj Essay 2025) तैयार करना चाहते हैं तो यहां देख सकते हैं.

भारत में हर त्योहार अपने साथ एक खास संदेश लेकर आता है. इन्हीं में से एक है भाई दूज, जो भाई और बहन के अटूट रिश्ते को समर्पित पर्व है. यह त्यौहार दीपावली के दो दिन बाद मनाया जाता है और इसे भैया दूज, यम द्वितीया या भ्रात द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है.

Bhai Dooj Importance: भाई दूज का महत्व

निबंध की शुरआत में भाई दूज के महत्व को विस्तार से बताएं. भाई दूज का संबंध यमराज और यमुनाजी की पौराणिक कथा से जुड़ा है. कहा जाता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे, जहां यमुना ने उनका तिलक किया और स्वादिष्ट भोजन कराया. इस पर यमराज ने वचन दिया कि जो बहन इस दिन अपने भाई का तिलक करेगी, उसके भाई की रक्षा स्वयं यमराज करेंगे. तभी से यह परंपरा चली आ रही है.

भाई दूज के दिन घरों में खुशी का माहौल होता है. बहनें थाली सजाती हैं, जिसमें रोली, चावल, मिठाई और दीपक रखा जाता है. भाई तिलक करवाकर बहन से आशीर्वाद लेता है. इस दिन सभी परिवारजन एक साथ बैठकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हैं. दीपावली की रौनक के बाद भाई दूज का यह पावन दिन रिश्तों में मिठास घोल देता है और हर भाई-बहन के चेहरे पर मुस्कान बिखेर देता है.

भाई दूज कैसे मनाया जाता है

भाई दूज का त्योहार पूरे भारत में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है, लेकिन इसका भाव हर जगह एक जैसा होता है. इस दिन बहनें स्नान कर पूजा की थाली सजाती हैं, जिसमें रोली, चावल, मिठाई और दीपक रखा जाता है. भाई को तिलक लगाने के बाद आरती उतारी जाती है और मिठाई खिलाई जाती है. बदले में भाई अपनी बहन को उपहार और आशीर्वाद देता है. यह पर्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक है.

कई राज्यों में भाई दूज को भैया टीका, भाऊ बीज और भ्रात द्वितीया के नाम से जाना जाता है. महाराष्ट्र और गोवा में इसे भाऊबीज कहा जाता है. नेपाल में भी यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन भाई और बहन एक-दूसरे से दूर भी हों, तो वे वीडियो कॉल या संदेश के जरिए यह पर्व मनाते हैं.

यह भी पढ़ें: बस एक शब्द बनाता है LKG और UKG की फुल फॉर्म को अलग, नहीं जानते होंगे आप 

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola