Apala Mishra Success Story: ब्यूटी विद ब्रेन! 23 की उम्र में बिना कोचिंग UPSC AIR 9, इंटरव्यू में रिकॉर्ड मार्क्स

Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Jun 2025 9:33 AM

विज्ञापन

Apala Mishra Success Story: अपाला मिश्रा की कहानी

Apala Mishra Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा में को बिना किसी कोचिंग के क्रैक करना आसान नहीं है. यही वजह है कि अपाला मिश्रा की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है. अपाला मिश्रा ने UPSC सिविल सर्विस की परीक्षा महज 23 की उम्र में क्रैक कर लिया. अपाला को UPSC में रैंक 9 हासिल हुआ था.

विज्ञापन

Apala Mishra Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है. लाखों छात्र हर साल इसकी तैयारी करते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही को मिलती है. आमतौर पर छात्र महंगी कोचिंग और गाइडेंस का सहारा लेते हैं. अपाला मिश्रा (IFS Apala Mishra) ने ये साबित कर दिया कि मजबूत इरादों और सही रणनीति से बिना कोचिंग भी UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास की जा सकती है.

Success Story of Apala Mishra: अपाला मिश्रा की कहानी

अपाला मिश्रा ने मात्र 23 साल की उम्र में UPSC सिविल सर्विस की परीक्षा पास कर ली. साल 2020 में उन्होंने ये परीक्षा दी थी और ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल की. इतनी कम उम्र में टॉप 10 में जगह बनाना बहुत बड़ी बात मानी जाती है. उन्होंने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया.

बिना कोचिंग तैयारी

अपाला मिश्रा की खास बात यह रही कि उन्होंने किसी भी कोचिंग संस्थान से पढ़ाई नहीं की. उन्होंने पूरी तैयारी खुद से की. इंटरनेट, किताबें, न्यूजपेपर और ऑनलाइन टूल्स की मदद से उन्होंने खुद का अध्ययन प्लान बनाया. वह हर दिन एक तय समय पर पढ़ाई करती थीं और अपने नोट्स खुद बनाती थीं. उन्होंने यह दिखाया कि अगर आपके पास खुद पर भरोसा है और आप मेहनत करने को तैयार हैं, तो कोचिंग की जरूरत नहीं होती.

IFS में चयन

अपाला मिश्रा को UPSC 2020 में ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल हुई थी. उनकी इस शानदार रैंक के आधार पर उन्हें इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) के लिए चुना गया. IFS भारत की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें विदेशों में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है.

ब्यूटी विद ब्रेन

आईएफएस अपाला मिश्रा को ब्यूटी विद ब्रेन कहना गलत नहीं होगा. उनकी खूबसूरती के काफी चर्चा हैं. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. अपाला मिश्रा की सफलता की कहानी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सोचते हैं कि बिना कोचिंग के UPSC पास करना मुश्किल है. उन्होंने यह साबित कर दिया कि खुद की मेहनत, समर्पण और स्मार्ट स्टडी से कोई भी बड़ी से बड़ी परीक्षा पास की जा सकती है.

अपाला आज लाखों छात्रों के लिए एक रोल मॉडल बन चुकी हैं. उन्होंने यह दिखाया कि अगर मन में ठान लिया जाए, तो कोई भी सपना दूर नहीं होता. उनकी कहानी यह सिखाती है कि सीमित संसाधनों में भी असाधारण सफलता पाई जा सकती है.

Shubhanshu Shukla: ये हैं भारत के टॉप-10 अंतरिक्ष यात्री, जानिए शुभांशु शुक्ला किस नंबर पर हैं?

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola