Rajasthan PTET Exam से पहले नोटिस जारी, कर लें ये जरूरी काम नहीं तो काउंसलिंग से हो जाएंगे बाहर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Jun 2025 6:20 PM
Rajasthan PTET Exam 2025 Notice
Rajasthan PTET Exam 2025 Notice: राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी हुआ है. वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से राजस्थान पीटीईटी एग्जाम से ठीक पहले काउंसलिंग को लेकर नोटिस जारी किया गया है. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुका है.
Rajasthan PTET Exam 2025 Notice: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से राजस्थान पीटीईटी एग्जाम के लिए नोटिस जारी हुआ है. बता दें कि परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों के लिए नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस का कनेक्शन पीटीईटी काउंसलिंग से है. ऐसे में राजस्थान पीटीईटी परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स इसके बारे में जरूर जान लें.
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान के बीएड कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. राजस्थान के बीएड कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है.
Rajasthan PTET Exam Notice: एग्जाम से पहले नोटिस
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का आयोजन 15 जून को होगा. इसके लिए 41 जिलों में हजारों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा केवल एक ही पाली में आयोजित होगी. परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी.
इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स सभी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज पीटीईटी वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर रजिस्ट्रेशन कर कॉलेज से संबंधित दस्तावेज 10 जून से 30 जून के बीच अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें. इसको लेकर वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है.
Rajasthan PTET Counselling: कब होगी काउंसलिंग?
राज्य में स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय बीए बीएड और बीएससी बीएड सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए काउंसलिंग रिजल्ट के तुरंत बाद शुरू होगी. ऐसे में VMOU ने विश्वविद्यालयों से कहा है कि वे जरूरी सूचना ऑनलाइन पोर्टल पर जरूर उपलब्ध कराएं.
रजिस्ट्रेशन ना करने पर कॉलेज को पीटीईटी 2025 काउंसलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा. इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज की होगी। कॉलेजों का रजिस्ट्रेशन अस्थाई है. अगर जानकारी गलत पाई जाती है तो कॉलेज का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: राजस्थान पीटीईटी का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










