QS World University Ranking 2026: क्यूएस रैंकिंग टॉप 700 में 9 भारतीय यूनिवर्सिटी, IIT दिल्ली को रैंक 205

Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 Nov 2025 5:05 PM

विज्ञापन

QS World University Ranking 2026

QS World University Ranking 2026: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग की लिस्ट जारी हो गई है. इस लिस्ट में भारतीय यूनिवर्सिटी का दबदबा एकबार फिर से कायम है. भारत के लिए खुशी की बात है कि QS World University Rankings: Sustainability 2026 में 9 भारतीय यूनिवर्सिटीज दुनिया की टॉप 700 लिस्ट में शामिल हुई हैं.

विज्ञापन

QS World University Ranking 2026: इस साल 26 नई भारतीय यूनिवर्सिटीज पहली बार QS World University Rankings: Sustainability 2026 में शामिल हुई हैं. इसके साथ ही भारत उन चार देशों में से एक बन गया है, जिनके 100 से ज्यादा विश्वविद्यालय इस रैंकिंग में जगह बनाने में सफल हुए हैं. 9 भारतीय यूनिवर्सिटीज दुनिया की टॉप 700 लिस्ट में शामिल हुई हैं. इनमें IIT दिल्ली सबसे ऊपर रहा है, जिसे 205वां स्थान मिला है.

QS World University Ranking 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बताया गया कि 100 से ज्यादा भारतीय विश्वविद्यालय इस लिस्ट में शामिल हुए हैं. यानी दुनिया भर की यूनिवर्सिटीज की तुलना में भारत चौथे नंबर पर है, जिनके सबसे ज्यादा संस्थान रैंकिंग में शामिल हैं.

QS World University Ranking 2026 Top 10

कुल 103 भारतीय विश्वविद्यालयों में से 32 की रैंकिंग इस साल बेहतर हुई, 15 विश्वविद्यालयों की रैंक पिछले साल जैसी ही बनी रही और 30 विश्वविद्यालयों की रैंक नीचे गिर गई. इनमें टॉप 700 में आने वाले 9 संस्थान के नाम नीचे देख सकते हैं.

QS World University Ranking 2026 टॉप 700 में 9 इंडियन के नाम

विश्वविद्यालय का नामरैंक
IIT Delhi205
VIT (Vellore)352
IIT Roorkee352
Shoolini University522
Lovely Professional University544
Panjab University569
Banaras Hindu University (BHU)594
NIT Rourkela652
IIT BHU Varanasi672
UPES682

QS की CEO जेसिका टर्नर ने कहा कि भारतीय विश्वविद्यालय नॉलेज एक्सचेंज और पर्यावरणीय स्थिरता (Environmental Sustainability) के क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं. खासकर IITs और दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे संस्थान बहुत अच्छी परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि क्लाइमेट चेंज से लड़ाई में शिक्षा जगत की भूमिका लगातार बढ़ रही है, और इस रैंकिंग में यही बात उजागर की गई है.

कुल मिलाकर, सबसे ज्यादा 240 विश्वविद्यालय इस रैंकिंग में अमेरिका के शामिल हुए हैं. इसके बाद चीन के 163, यूके के 109, भारत के 103 और फ्रांस के 76 विश्वविद्यालयों को जगह मिली है. चीन से 49 नए विश्वविद्यालय लिस्ट में आए. भारत दूसरे नंबर पर रहा और यहां से 26 नए विश्वविद्यालय शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: VIT मॉरीशस में एडमिशन शुरू, बिना एंट्रेंस विदेश में पढ़ाई का मौका

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola