NIT जमशेदपुर में पिछड़ गया कंप्यूटर साइंस, इस ब्रांच में 100% प्लेसमेंट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 Oct 2025 4:36 PM
NIT Jamshedpur (बैकग्राउंड फोटो)
NIT Jamshedpur Placement: झारखंड के टॉप BTech कॉलेज की बात करें तो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) का नाम सबसे ऊपर आता है. यह कॉलेज अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड को लेकर काफी मशहूर है. सेशन 2024-25 के लिए प्लेसमेंट रिकॉर्ड सामने आ गया है. नए प्लेसमेंट रिकॉर्ड में बीटेक कंप्यूटर ब्रांच पिछड़ता नजर आ रहा है.
NIT Jamshedpur Placement: इंजीनियरिंग में करियर बनाने के इच्छुक छात्र सबसे ज्यादा बीटेक कंप्यूटर साइंस को चुनते हैं. हालांकि, कई कॉलेज ऐसे हैं जहां बीटेक कंप्यूटर साइंस का प्लेसमेंट रिकॉर्ड अन्य इंजीनियरिंग ब्रांच से कम होता जा रहा है. इसी में एक नाम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) का भी है. एनआईटी जमशेदपुर का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड सामने आया है. आइए इस कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को करीब से जानते हैं.
NIT जमशेदपुर की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट- nitjsr.ac.in पर प्लेसमेंट की डिटेल्स शेयर की गई है. इस कॉलेज में Google और Microsoft जैसी टॉप कंपनियां प्लेसमेंट के लिए जॉब ऑफर कर चुकी हैं. यहां कई छात्रों को मल्टी नेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट मिल चुका है.
NIT Jamshedpur Placement 2024-25 यहां देखें डिटेल्स
What is Highest NIT Jamshedpur Placement: हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज कितने का है?
NIT जमशेदपुर का नाम झारखंड के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में शामिल है.NIT जमशेदपुर में सेशल 2024-25 में हाईएस्ट प्लेसमेंट 82 लाख रुपये का देखा गया है. 82 लाख का पैकेज कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (BTech ECE) और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में देखा गया है. इस कॉलेज में प्लेसमेंट रिकॉर्ड हर साल बेहतर होता जा रहा है.
Which BTech Branch is Better Than Computer Science: कंप्यूटर साइंस से बेहतर इंजीनियरिंग का ब्रांच
NIT जमशेदपुर में BTech कंप्यूटर साइंस से अच्छा प्लेसमेंट BTech MME ब्रांच में हुआ है. बीटेक कंप्यूटर साइंस ब्रांच में प्लेसमेंट 93.04% रहा है. वहीं, कंप्यूटर साइंस के को पीछे छोड़ते हुए मैटेरियल इंजीनियरिंग (BTech MME Branch) में सबसे तगड़ा प्लेसमेंट हुआ है. इस ब्रांच में 100% छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है.
What is Average Placement in NIT Jamshedpur: कैसा रहा एवरेज प्लेसमेंट?
NIT जमशेदपुर के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को देखकर यह कहा जा सकता है कि कॉलेज के छात्रों को अच्छे पैकेज पर नौकरी मिल रही है. यहां के एवरेज प्लेसमेंट पैकेज पर बात करें तो कंप्यूटर साइंस ब्रांच में 20.24 लाख का एवरेज पैकेज रहा है. वहीं, इलेरक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन में 15.65 लाख का एवरेज प्लेसमेंट हुआ है.
यह भी पढ़ें- प्लेसमेंट में IIT को टक्कर देता है ये सरकारी कॉलेज, Google में 49 लाख का पैकेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










