ePaper

नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

Updated at : 22 Sep 2025 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
NEET Counselling Round 3

नीट काउंसलिंग राउं 3 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

NEET Counselling Round 3 Schedule: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी 29 सितंबर 2025 से राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. MCC काउंसलिंग 2025 विभिन्न राज्यों में 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा सीटों और एएमयू, बीएचयू, जेएमआई और ईएसआईसी की 100 प्रतिशत सीटों के लिए आयोजित की जाती है.

विज्ञापन

NEET Counselling Round 3 Schedule: अगर आप एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जारी शेड्यूल के अनुसार, अभ्यर्थी 29 सितंबर 2025 से राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा. 

MBBS और BDS कोर्स में होगा दाखिला 

MCC काउंसलिंग 2025 विभिन्न राज्यों में 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा सीटों और एएमयू, बीएचयू, जेएमआई और ईएसआईसी की 100 प्रतिशत सीटों के लिए आयोजित की जाती है. इस काउंसलिंग के तहत छात्र MBBS और BDS कोर्से में दाखिला ले सकते हैं. 

NEET Counselling Round 3 Schedule: नीट यूजी 2025 राउंड 3 काउंसलिंग का नया शेड्यूल

  • राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन- 29 सितंबर 2025
  • राउंड 3 के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 5 अक्टूबर 2025 (दोपहर 3 बजे तक)
  • राउंड 3 च्वॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि- 5 अक्टूबर 2025 (रात 11:55 बजे तक)
  • राउंड 3 च्वॉइस लाॅकिंग- 5 अक्टूबर 2025 (शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक)
  • राउंड 3 सीट प्रोसेसिंग- 6 से 7 अक्टूबर 2025
  • राउंड 3 रिजल्ट तिथि- 8 अक्टूबर 2025

NEET Counselling Round 3 Registration: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं. 
  • यूजी मेडिकल काउंसलिंग सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • NEET UG क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें. 
  • आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें. 
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • अंत में सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें.

यह भी पढ़ें- दूसरे राउंड में 1100 सीटों पर मिलेगा एडमिशन, देखें जरूरी Documents की लिस्ट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola