कोलकाता की टॉप लॉ यूनिवर्सिटी, मिल गया एडमिशन तो बदल जाएगी किस्मत

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Dec 2025 10:03 AM

विज्ञापन

तीन लॉ की स्टूडेंट बात करते हुए (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Kolkata Best Law University: क्लैट का रिजल्ट जारी हो चुका है और फिलहाल काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में अगर आप कोलकाता में मौजूद टॉप लॉ यूनिवर्सिटी (Top Law University) में एडमिशन लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद अहम है.

विज्ञापन

Kolkata Best Law University: कोलकाता यानी कि पश्चिम बंगाल की राजधानी, हमेशा से शिक्षा के हब के रूप में देखा जाता है. फिर चाहे प्राइमरी एजुकेशन के लिए टॉप स्कूल की बात हो या उच्च शिक्षा के लिए शानदार कॉलेजों की, कोलकाता हर मामले में स्टूडेंट्स की पहली पसंद है. हाल ही में क्लैट का रिजल्ट जारी हुआ और अभी काउंसलिंग चल रही है. ऐसे में अगर आप भी कोलकाता में मौजूद टॉप लॉ यूनिवर्सिटी (Top Law University) की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की है.

Kolkata Best Law University: WBNUJS

वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरीडिकल साइंसेज (The West Bengal National University of Juridical Sciences –WBNUJS), जिसे NUJS कोलकाता के नाम से जाना जाता है, कोलकाता और भारत की प्रमुख लॉ यूनिवर्सिटी में से एक है. इसकी स्थापना 1999 में हुई थी. इस बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से मान्यता प्राप्त है. यहां क्लैट स्कोर (CLAT Score) के जरिए LLB और LLM जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है.

Kolkata Best Law University: यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता- फैकल्टी ऑफ लॉ

कलकत्ता विश्वविद्यालय का Faculty of Law (University of Calcutta – Faculty of Law) भारत के पुराने और फेमस लॉ कॉलेजों में से एक है. इसकी स्थापना 1909 में हुई थी. इसे NAAC ‘A’ ग्रेड प्राप्त, BCI द्वारा मान्यता प्राप्त और UGC से मान्यता प्राप्त है. यहां बीए, LLB, LLM और PhD जैसे कोर्स ऑफर किए जाते हैं.

एमिटी यूनिवर्सिटी कोलकाता (Amity University Kolkata)

इस कॉलेज की स्थापना 2015 में हुई थी. यह कोलकाता के फेमस लॉ कॉलेज में से एक है. यहां की पढ़ाई काफी अच्छी है. यह कॉलेज अपने प्लेसमेंट और सुविधाओं के लिए जाना जाता है.

सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी (Sister Nivedita University)

सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी (SNU) कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना वर्ष 2017 में की गई थी. यह विश्वविद्यालय लॉ की पढ़ाई के साथ-साथ इंजीनियरिंग, साइंस और मैनेजेमेंट से जुड़े कोर्सेज के लिए जाना जाता है. UGC और AICTE से इसे मान्यता प्राप्त है.

Kolkata Best Law University: टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी

टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी (Techno India University) कोलकाता में कानून की पढ़ाई के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. यहां BA LLB और BBA LLB जैसे इंटीग्रेटेड कोर्स कराए जाते हैं और यह विश्वविद्यालय Bar Council of India (BCI) से मान्यता प्राप्त है. यहां प्रैक्टिकल पढ़ाई पर काफी फोकस किया जाता है.

Disclaimer: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध एक आम जानकारी के आधार पर लिखी गई है. किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जानकारी हासिल करें.

यह भी पढ़ें- CLAT 2026 Registration: क्लैट 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें डिटेल्स

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola