IIIT लखनऊ में 14500000 का प्लेसमेंट पैकेज, Google नहीं इस कंपनी में मिली जॉब

Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Oct 2025 6:16 PM

विज्ञापन

Job Placement in IIIT Lucknow (सांकेतिक फोटो)

Job Placement 2025: कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट की बात आती है तो सबसे ऊपर नाम Google या Microsoft का नाम आता है. इन टॉप कंपनियों में सबसे ज्यादा अच्छा प्लेसमेंट होता है. हालांकि, यूपी में एक कॉलेज ऐसा है जहां गूगल माइक्रोसॉफ्ट नहीं बल्कि एक साधारण सी कंपनी से 1.45 करोड़ का जॉब ऑफर हुआ है.

विज्ञापन

Job Placement 2025: IIIT लखनऊ का प्लेसमेंट रिकॉर्ड इस बार इतना शानदार रहा कि कई IITs को पीछे छोड़ दिया. जहां अधिकांश कॉलेजों का एवरेज पैकेज 20-25 लाख रुपये के बीच रहा, वहीं IIIT लखनऊ का एवरेज पैकेज 33.71 लाख रुपये प्रति वर्ष दर्ज किया गया. कॉलेज में जॉब प्लेसमेंट (Job Placement 2025) के लिए कई मल्टी नेशनल कंपनियों से ऑफर आए हैं.

यूपी के सरकारी कॉलेज में प्लेसमेंट

IIIT लखनऊ देश के प्रमुख टेक्निकल कॉलेजों में से एक बन चुका है. हर साल यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड नया इतिहास रचता जा रहा है. इस साल का आंकड़ा इतना शानदार रहा कि कई पुराने प्रतिष्ठित IITs भी पीछे रह गए हैं. आइए जानते हैं इस साल के कैंपस प्लेसमेंट की पूरी जानकारी.

1.45 करोड़ रुपये का पैकेज

इस साल IIIT लखनऊ के छात्र अनिकेत कौल ने 1.45 करोड़ रुपये के पैकेज के साथ इतिहास रच दिया है. यह ऑफर किसी Google या Microsoft जैसी बड़ी कंपनी से नहीं बल्कि Rubrik से मिला है, जो क्लाउड डेटा सिक्योरिटी सॉल्यूशंस में विशेषज्ञता रखती है. यह उपलब्धि छात्रों और संस्थान दोनों के लिए गर्व का विषय है.

IIIT Lucknow Placement 2025 Brochure PDF

इस वर्ष IIIT लखनऊ का प्लेसमेंट प्रतिशत 96.17% तक पहुंच गया है, जो पिछले साल के 91.63% की तुलना में काफी अधिक है. इस बढ़ोतरी का श्रेय कॉलेज की प्रभावी ट्रेनिंग स्ट्रैटेजी, इंडस्ट्री टाई-अप्स और छात्रों की मेहनत को जाता है.

Which Company offers Job Placement: किन कंपनियों से आए जॉब ऑफर?

IIIT लखनऊ अब देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. यहां के छात्रों को Google, Amazon, Microsoft और Rubrik जैसी कंपनियों से ऑफर मिल रहे हैं.

IIIT लखनऊ का इस साल का हाईएस्ट पैकेज कितना रहा और किसे मिला?

इस साल IIIT लखनऊ का हाईएस्ट पैकेज 1.45 करोड़ रुपये का रहा, जो छात्र अनिकेत कौल को मिला है. उनका चयन Rubrik कंपनी में हुआ है, जो डेटा सिक्योरिटी और क्लाउड सॉल्यूशंस क्षेत्र में काम करती है. यह ऑफर IIIT लखनऊ के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है.

IIIT लखनऊ का एवरेज पैकेज क्या रहा?

2025 में IIIT लखनऊ का प्लेसमेंट प्रतिशत 96.17% तक पहुंच गया, जबकि 2024 में यह 91.63% था. यानी करीब 4.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

किस कंपनी ने हाईएस्ट पैकेज दिया?

इस साल हाईएस्ट पैकेज देने वाली कंपनी Rubrik है. यह एक अमेरिकी क्लाउड डेटा मैनेजमेंट और साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस प्रदाता कंपनी है. इसका काम बड़ी-बड़ी कंपनियों के डेटा को सुरक्षित रखना और रिकवरी सॉल्यूशंस देना है.

यह भी पढ़ें: IIT को टक्कर देते हैं भारत के ये 5 इंजीनियरिंग कॉलेज, सपनों को मिलती है नई उड़ान

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola