IIT को टक्कर देते हैं भारत के ये 5 इंजीनियरिंग कॉलेज, सपनों को मिलती है नई उड़ान
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Nov 2025 2:40 PM
भारत के टॉप एनआईटी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
Top NITs In India: भारत में ऐसे कई टॉप लेवल के एनआईटी (Top NITs) हैं, जहां की पढ़ाई का स्तर बिल्कुल आईआईटी जैसा माना जाता है. 12वीं के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्र यहां Admission लेना चाहते हैं. आइए, जानते हैं ये टॉप NITs कौन-कौन से हैं.
Top NITs In India: 12वीं के बाद बहुत से छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं. वैसे तो IIT ही उनकी पहली पसंद होती है. लेकिन कई छात्र NIT में भी दाखिला लेते हैं. भारत में ऐसे कई टॉप लेवल के एनआईटी (Top NITs) हैं, जिन्होंने की पढ़ाई का स्तर बिल्कुल आईआईटी जैसा माना जाता है. आइए, जानते हैं भारत के टॉप 5 एनआईटी कॉलेज (India 5 Top NIT College) के नाम.
NIT Ranking: कौन तय करता है एनआईटी की रैंकिंग?
आईआईटी की तरह ही भारत में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) की रैंकिंग एनआईआरएफ (National Institutional Ranking Framework) के तहत तय की जाती है. ताजा रैंकिंग की बात करें तो NIRF Ranking 2025 की रैंकिंग के अनुसार, तमिलनाडु स्थित तिरुचिरापल्ली देश के टॉप NITs में शामिल है. हालांकि, इंजीनियरिंग कैटेगरी में ये 9वीं रैंक पर आया है. ऐसे में आइए, जानते हैं NIRF Ranking 2025 के तहत देश के टॉप 5 एनआईटी कौन-कौन से हैं.
Top NITs: एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 के तहत भारत के 5 टॉप NIT कौन से हैं?
| कॉलेज का नाम | शहर | रैंक |
|---|---|---|
| नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली | तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) | 9वीं रैंक |
| नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेला | राउरकेला (ओडिशा) | 13वीं रैंक |
| नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कर्नाटक सुरथकल | सुरथकल (कर्नाटक) | 17वीं रैंक |
| नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकट | कोझिकोड (केरल) | 21वीं रैंक |
| नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वारंगल | वारंगल (तेलंगाना) | 28वीं रैंक |
Does Ranking Changes Every Year: क्या हर साल बदलती है रैंकिंग?
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल एनआईआरएफ रैंकिंग जारी की जाती है और इसमें संस्थानों की रैंकिंग में बदलाव होते रहते हैं. ऐसे में एडमिशन (NIT Admission) लेने से पहले उस साल की एनआईआरएफ रैंकिंग की लिस्ट देख लें या संबंधित कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इसे चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- IIT नहीं ये है Scientist और रिसर्च स्टूडेंट्स का Dream College, देखें NIRF रैंकिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










