IIT को पछाड़ा, सरकारी कॉलेज में 1.2 करोड़ का प्लेसमेंट, Google में मिली जॉब
Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Aug 2025 1:40 PM
Job Placement 2025 IET Lucknow Record
Job Placement 2025: कॉलेज एडमिशन के साथ-साथ प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी सामने आने लगे हैं. यूपी के एक सरकारी कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड चौंकाने वाला है. कॉलेज प्लेसमेंट की बात करें तो सबसे ऊपर नाम देश के टॉप IITs या NITs का आता है. हालांकि, इस कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड ने कई IITs को पीछे छोड़ दिया है.
Job Placement 2025: टॉप कॉलेजों की तरफ से प्लेसमेंट के आंकड़े सामने आने लगे हैं. ऐसे में एक यूपी के सरकारी कॉलेज ने सबको चौंका दिया है. इस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड इतना शानदार रहा कि कई नामी IITs भी पीछे रह गए. बेहतर ऑफर और उच्च सैलरी पैकेज के चलते यह कॉलेज सुर्खियों में है. यहां के छात्रों को Google और Microsoft जैसी कंपनियों में जॉब मिली है.
Job Placement 2025: यूपी के टॉप कॉलेज में प्लेसमेंट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET Lucknow) ने हाल के वर्षों में अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड से सभी को प्रभावित किया है. यह संस्थान न केवल प्रदेश बल्कि देशभर में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान रखता है.
खास बात यह है कि यहां कई मल्टीनेशनल कंपनियां प्लेसमेंट सेशन का हिस्सा बन चुकी हैं, जिनमें गूगल (Google) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) जैसी दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं. कॉलेज की ओर से जारी प्लेसमेंट ब्रोशर (IET Lucknow Job Placement Brochure 2025) में प्लेसमेंट की पूरी डिटेल्स दी गई है.
IET Lucknow Job Placement Brochure 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
IET Lucknow Placement 2024: पिछले साल का प्लेसमेंट रिकॉर्ड
साल 2024 के Job Placement सीजन में IET Lucknow ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. कुल 382 छात्रों को नौकरी के ऑफर मिले, जिनमें से 70% अंडरग्रेजुएट (UG) और 30% पोस्टग्रेजुएट (PG) छात्र थे. ऑन-कैंपस प्लेसमेंट में सबसे बड़ा पैकेज 49 लाख रुपये का रहा, जो Sprinklr कंपनी ने ऑफर किया. वहीं ऑफ-कैंपस प्लेसमेंट में सबसे ऊंचा पैकेज 1.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. औसत पैकेज की बात करें तो यह 8.2 लाख रुपये प्रति वर्ष था.
हालांकि IET Lucknow की 2025 की प्लेसमेंट रिपोर्ट अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन 2024–25 के शुरुआती डेटा से साफ है कि प्रदर्शन मजबूत रहा है. Google में प्लेसमेंट की बात करें तो यहां के छात्रों को गूगल से हाईएस्ट पैकेज 49.5 लाख का मिला. वहीं, Microsoft के प्लेसमेंट सेशन में हाईएस्ट पैकेज 52 लाख रुपये का देखा गया है.
यह भी पढ़ें: Job Placement 2025 IIT से आगे निकला बिहार का ये कॉलेज! हाईएस्ट पैकेज 83 लाख का
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










