IMS BHU Admission 2025: BSc Nursing में 80% सीटें लड़कियों के लिए रिजर्व, ऐसे लें एडमिशन

Published by : Ravi Mallick Updated At : 23 Jul 2025 8:56 AM

विज्ञापन

IMS BHU Admission 2025 BSc Nursing

IMS BHU Admission 2025: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS BHU) की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है. आईएमएस बीएचयू ने बीएससी नर्सिंग कोर्स में 80 फीसदी सीटें लड़कियों के लिए रिजर्व कर दिया है. बीएचयू की फैकल्टी ऑफ नर्सिंग के बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग कोर्स में बदलाव किया गया है.

विज्ञापन

IMS BHU Admission 2025: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS BHU) ने बीएससी नर्सिंग को लेकर एक अहम निर्णय लिया है. अब इस प्रतिष्ठित संस्थान में लड़कियों को नर्सिंग की पढ़ाई में अधिक प्राथमिकता दी जाएगी. बीएचयू ने बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग कोर्स की सीटों में 80 फीसदी आरक्षण केवल छात्राओं के लिए तय कर दिया है. यह निर्णय स्वास्थ्य मंत्रालय की नई नीति के अनुसार लिया गया है, जो नर्सिंग के क्षेत्र में महिला भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित है.

IMS BHU Admission 2025: बीएससी नर्सिंग में 75 सीटें

बीएचयू आईएमएस के नर्सिंग कोर्स में कुल 75 सीटें हैं. पहले इन सीटों में कोई जेंडर आधारित आरक्षण नहीं था, जिसके कारण केवल 20 फीसदी छात्राएं ही प्रवेश ले पाती थीं. अब नए फैसले के अनुसार 80 फीसदी यानी 60 सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित होंगी. जबकि केवल 15 सीटें लड़कों के लिए उपलब्ध रहेंगी. इससे नर्सिंग क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें समान अवसर मिल सकेंगे.

IMS BHU Admission 2025 BSc Nursing Course Details

यह बदलाव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नई नीति के अनुसार किया गया है, जिसका उद्देश्य नर्सिंग सेक्टर में लैंगिक संतुलन स्थापित करना है. मंत्रालय का मानना है कि नर्सिंग जैसे सेवा-प्रधान क्षेत्र में महिलाओं की संख्या बढ़ाने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा. बीएचयू ने इस दिशा में पहल करते हुए यह ऐतिहासिक कदम उठाया है.

NEET UG स्कोर से एडमिशन

बीएचयू (BHU) के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS) में नर्सिंग कोर्स में एडमिशन NEET UG (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट – अंडरग्रेजुएट) परीक्षा के स्कोर पर होता है. साल 2022 से बीएचयू ने अपनी अलग प्रवेश परीक्षा आयोजित करना बंद कर दिया है. NEET UG में सफल होने के बाद, उम्मीदवारों को बीएचयू द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा.

IIT पटना से बनिए AI एक्सपर्ट, 6 महीने के कोर्स में No Age Limit, Google और Microsoft के दिग्गज देंगे ट्रेनिंग

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola