IIT Kanpur Placement 2025: कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों की बल्ले-बल्ले, पहले ही दिन 672 जॉब ऑफर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Dec 2025 1:57 PM
IIT Kanpur के स्टूडेंट्स की फोटो (Image: X)
IIT Kanpur Placement 2025: देश के टॉप कॉलेजों में कैंपस प्लेसमेंट का सेशन शुरू हो गया है. इस कड़ी में आईआईटी कानपुर में प्लेसमेंट के सारे रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं. आईआईटी कानपुर में पहले ही दिन छात्रों को 672 जॉब ऑफर मिले. यहां 250 से ज्यादा कंपनियों ने प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा लिया.
IIT Kanpur Placement 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर (IIT Kanpur) का नाम बेस्ट प्लेसमेंट देने वाले कॉलेजों की लिस्ट में शामिल है. यहां कैंपस प्लेसमेंट चल रहा है. इस कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट के पहले ही दिन 672 छात्रों को जॉब ऑफर मिला है. इस साल आईआईटी कानपुर में रिकॉर्ड प्लेसमेंट ओपनिंग हुई है. यहां प्री प्लेसमेंट ऑफर 27 फीसदी अधिक हुआ है.
IIT Kanpur Placement 2025: आईआईटी कानपुर में रिकॉर्ड प्लेसमेंट
IIT कानपुर में प्लेसमेंट के पहले ही दिन 672 ऑफर मिले हैं. यह पिछले साल की तुलना में 16% ज्यादा है. इतने बड़े ऑफर्स के साथ IIT Kanpur ने दिखा दिया कि यहां की डिमांड इंडस्ट्री में कितनी मजबूत है. इस साल प्लेसमेंट ड्राइव में 250 से ज्यादा कंपनियां आईं.
प्री-प्लेसमेंट ऑफर में 27% की बढ़त
इस साल आईआईटी कानपुर में PPO यानी प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी जबरदस्त रहे. कुल 253 PPO मिले, जो पिछले साल से 27% ज्यादा हैं. इसका मतलब है कि इंटर्नशिप में बेहतरीन परफॉर्मेंस करने वाले छात्रों को पहले ही नौकरी की गारंटी मिल गई.
Record-Breaking Day 1 at IIT Kanpur!
— IIT Kanpur (@IITKanpur) December 3, 2025
The 2025–26 placement season has begun with a remarkable milestone!
672 job offers rolled in on Day 1 — the highest ever!
A strong 16% jump from last year’s Day-1 numbers showcases the rising demand for IIT Kanpur talent.
🎯Key Highlights… pic.twitter.com/SSWKLxTQH9
टॉप इंटरनेशनल कंपनियों से ऑफर
IIT कानपुर में इस साल इंटरनेशनल कंपनियों ने भी दिल खोलकर ऑफर दिए. पहले ही दिन 9 इंटरनेशनल ऑफर मिले हैं. यह उन छात्रों के लिए बड़ी उपलब्धि है जो विदेश में करियर बनाना चाहते हैं. इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सेशन में कई बड़ी कंपनियों ने भाग लिया. यहां Accenture, BlackRock, HSBC, SAP, Airbus, PwC, Navi, Qualcomm, Deutsche Bank जैसी कंपनियों ने प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा लिया है.
IIT Kanpur की पहचान सिर्फ पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि प्लेसमेंट के लिए भी है. यहां की तैयारी, प्रैक्टिकल नॉलेज, रिसर्च कल्चर और स्टूडेंट सपोर्ट सिस्टम मिलकर स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री-रेडी बनाते हैं. यही वजह है कि NIRF Ranking में इसका नाम टॉप लिस्ट में शामिल है.
यह भी पढ़ें: IIT BHU में टूटा रिकॉर्ड, पहले ही दिन मिला 1.67 करोड़ का प्लेसमेंट ऑफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










