IIT बॉम्बे में BTech की कितनी सीटें, जानें किस रैंक पर होगा एडमिशन

Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Feb 2026 5:05 PM

विज्ञापन

IIT Bombay के साथ स्टूडेंट की फोटो (Canva)

IIT Bombay: IIT बॉम्बे (Indian Institute of Technology Bombay) भारत के सबसे प्रेस्टिजियस इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक है. हर साल यहां BTech यानी बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी कोर्स के लिए छात्रों को JEE Advanced के मार्क्स के आधार पर एडमिशन मिलता है. आइए जानते हैं यहां बीटेक की कितनी सीटें हैं और एडमिशन किस रैंक पर हो सकता है.

विज्ञापन

IIT Bombay BTech Seats: IIT बॉम्बे में एडमिशन पूरी तरह JEE Advanced रैंक पर निर्भर करता है. जिन छात्रों की रैंक जितनी अच्छी होती है, उन्हें उतनी बेहतर ब्रांच मिलने की संभावना होती है. आमतौर पर टॉप 100 रैंक वाले छात्रों को कंप्यूटर साइंस जैसी ब्रांच मिल जाती है. वहीं 500 से 1000 रैंक तक के छात्रों को अन्य अच्छी ब्रांच मिलने का मौका मिलता है. हालांकि यह कटऑफ हर साल बदल सकती है.

IIT Bombay BTech Seats: बीटेक में कितनी सीटें?

JoSAA सीट मैट्रिक्स के अनुसार IIT बॉम्बे में BTech के लिए लगभग 1360 से ज्यादा सीटें होती हैं. ये सीटें अलग-अलग ब्रांच में बांटी जाती हैं. इनमें कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, केमिकल और एयरोस्पेस जैसी शाखाएं शामिल होती हैं. हर ब्रांच में सीटों की संख्या अलग होती है. कंप्यूटर साइंस जैसी ब्रांच में सीटें कम और मांग ज्यादा होती है. इसी वजह से इस ब्रांच में एडमिशन पाना सबसे मुश्किल माना जाता है.

JoSAA सीट मैट्रिक्स में सिर्फ कुल सीटें ही नहीं बताई जातीं, बल्कि कैटेगरी के हिसाब से भी जानकारी दी जाती है. इसमें जनरल, OBC, EWS, SC, ST और PwD कैटेगरी की सीटें अलग-अलग दिखाई जाती हैं. इसका मकसद यह होता है कि सभी वर्गों के छात्रों को नियमों के अनुसार मौका मिल सके. इसी आधार पर काउंसलिंग के दौरान सीटें बांटी जाती हैं.

IIT बॉम्बे में BTech में एडमिशन पाने का प्रोसेस

  • JEE Main में क्वालीफाई करें.
  • JEE Main के टॉप रैंकर्स JEE Advanced के लिए उपस्थित हों.
  • JEE Advanced क्वॉलिफाई करें.
  • JoSAA काउंसलिंग में रजिस्टर्ड हों.
  • विकल्प भरें और अपने रैंक के हिसाब से सीट पाएं.

IIT Bombay में कितने रैंक पर एडमिशन?

IIT बॉम्बे में सबसे मुश्किल ब्रांच CSE है. आमतौर पर CSE में एडमिशन के लिए JEE Advanced में Top 50-70 रैंक (General Category) की आवश्यकता रहती है. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में आमतौर पर रैंक लगभग 300-400 तक का closing rank देखा गया था. मेकॅनिकल इंजीनियरिंग में से भी रैंक करीब 900-1000 के आसपास हो सकती है, हालांकि यह हर साल बदलती रहती है.

यह भी पढ़ें: ये हैं 5 Best Designing Colleges, मिल गया एडमिशन तो चमक जाएगी किस्मत 

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola