ये हैं 5 Best Designing Colleges, मिल गया एडमिशन तो चमक जाएगी किस्मत 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Feb 2026 10:25 AM

विज्ञापन

Best Designing College: प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

Best Designing College: इंडिया में रहते हुए डिजाइनिंग या फैशन से रिलेटेड कोर्स करना है तो NIFT और NID जैसे संस्थान बेस्ट हैं. यहां का प्लेसमेंट भी शानदार है.

विज्ञापन

Best Designing College: भारत में Gen Z के बीच डिजाइन कोर्सेज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. फैशन कम्युनिकेशन, प्रोडक्ट डिजाइन, एनीमेशन, इंटीरियर डिजाइन, UI/UX और कम्युनिकेशन डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइनिंग जैसे क्रिएटिव करियर कोर्सेज में स्टूडेंट्स एडमिशन ले रहे हैं. आने वाले समय में कुछ सेक्टर में नौकरी की बाढ़ आ सकती है. इस बार के बजट 2026 में फाइनेंस मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके संकेत दिए हैं. पढ़ाई, क्रिएटिव सोच और इनोवेशन को मजबूती देने की बात कही गई है. ऐसे में आज जानेंगे वो पांच कॉलेज, जो डिजाइनिंग के कोर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID)

अगर आपको डिजाइन का कोर्स करना है तो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) बेस्ट ऑप्शन है. ये इंस्टीट्यूट उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन काम करता है.

NID में एडमिशन के लिए NID DAT (Design Aptitude Test) देना होता है. ये परीक्षा दो फेज में होती है. यहां की फीस करीब 2.5 लाख से 3 लाख के करीब है. ये फीस सालाना है. नेशनल लेवल के इस संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार है. यहां TCS, Titan और Google जैसी कंपनी नौकरी ऑफर करती है. यहां का एवरेज पैकेज करीब 12 लाख से 27 लाख रूपये प्रति वर्ष रहता है. 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT)

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) भारत में फैशन, डिजाइन और टेक्नोलॉजी की शिक्षा के लिए बहुत ही फेमस संस्थान है. इसकी स्थापना 1986 में हुई थी. यहां डिजाइनिंग कोर्सेज में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन जैसी डिग्री दी जाती है. यहां क्रिएटिविटी और प्रैक्टिकल नॉलेज दी जाती है. यह संस्थान अपने प्लेसमेंट के लिए भी जाना जाता है. पैंटालून्स, रिलायंस, प्यूमा, Myntra जैसे कई ब्रांड्स यहां के प्लेसमेंट में शामिल होते हैं.

NIFT
NIFT में एक कार्यक्रम की फोटो (PC-ऑफिशियल फेसबुक पेज)

यहां 4 साल के बैचलर डिग्री की पीस हर साल करीब 1.5 लाख से 2 लाख रुपये के बीच है. पूरे कोर्स का बजट करीब 13-14 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. NIFT में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम क्रैक करना होता है. रैंक और कटऑफ के अनुसार, कोर्स में एडमिशन मिलता है.

पर्ल एकेडमी

पर्ल एकेडमी एक प्राइवेट संस्थान है, जो फैशन, डिजाइन, बिजनेस और मीडिया एजुकेशन के लिए जाना जाता है. यहां अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डिप्लोमा लेवल के कई प्रोफेशनल कोर्स कराए जाते हैं. 

MIT आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी

2015 में इस संस्थान की स्थापना हुई थी. यहां ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और यूजी डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा लेवल पर कई कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं. इस संस्थान को NAAC से A ग्रेड मिला है.

IIT मुंबई (IDC School of Design) 


अगर आप आईआईटी से डिजाइनिंग का कोर्स करना चाहते हैं तो IDC School Of Design आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह IIT Bombay का पार्ट है. यहां B Des और M Des जैसे कोर्स कराए जाते हैं. यहां का प्लेसमेंट भी शानदार है. यहां BDes के लिए एडमिशन UCEED और MDes के लिए एडमिशन CEED परीक्षा पास करने से मिलता है.

यह भी पढ़ें- बदल रही जॉब मार्केट की डिमांड, इस BTech ब्रांच में तगड़ा पैकेज

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola