ePaper

DU NCWEB Admission 2025: BA और BCom में एडमिशन के लिए स्पेशल ड्राइव लिस्ट आउट, देखें Cut-Off

Updated at : 30 Sep 2025 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
DU NCWEB Admission 2025

DU NCWEB Admission 2025: स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

DU NCWEB Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने NCWEB BA और BCom प्रवेश के लिए दूसरी स्पेशल ड्राइव कट-ऑफ लिस्ट 2025 जारी कर दी है. जिन छात्राओं को पहले एडमिशन नहीं मिला था, वे अब इस लिस्ट के आधार पर दाखिला ले सकती हैं. ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर 2025 से शुरू होगी. पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर देखें.

विज्ञापन

DU NCWEB Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के Non-Collegiate Women’s Education Board (NCWEB) ने बीए (प्रोग्राम) और बीकॉम कोर्सेस के लिए दूसरी स्पेशल ड्राइव कट-ऑफ लिस्ट 2025 जारी कर दी है. जिन छात्राओं को पहले की लिस्ट में एडमिशन नहीं मिल पाया था, वे अब इस कट-ऑफ के आधार पर दाखिला ले सकती हैं. यह लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर उपलब्ध है और एडमिशन की प्रक्रिया 30 सितंबर 2025 से शुरू होगी.

DU NCWEB एडमिशन 2025: कौन ले सकता है प्रवेश?

DU NCWEB के अंतर्गत केवल दिल्ली (NCT) में रहने वाली छात्राएं ही आवेदन कर सकती हैं. इस योजना का उद्देश्य उन महिलाओं को उच्च शिक्षा का अवसर देना है जो नियमित कॉलेज नहीं जा पातीं. BA और BCom कार्यक्रमों के लिए कॉलेजवार और कैटेगरीवार कट-ऑफ लिस्ट ऑनलाइन जारी की जाती है.

DU NCWEB Admission 2025: कैसे तय की गई कट-ऑफ?

DU NCWEB की कट-ऑफ लिस्ट कई महत्वपूर्ण बातों पर आधारित होती है, जैसे:

  • कुल पंजीकृत छात्राओं की संख्या
  • विभिन्न कॉलेजों में सीटों की उपलब्धता
  • आरक्षण नीति (General, OBC, SC, ST, PwD, EWS)

DU NCWEB Admission 2025: कोर्स की मांग और ट्रेंड

रिपोर्ट्स के आधार पर, BA और BCom कट-ऑफ संबंधित काॅलेजों की स्थिति इस प्रकार है-

  • मिरांडा हाउस: General – Closed, OBC/SC/ST/EWS/PwD – 65 प्रतिशत
  • हंसराज कॉलेज: General – Closed, OBC – 70प्रतिशत, SC – Closed, ST – 65प्रतिशत, EWS – 70 प्रतिशत, PwD – 65 प्रतिशत
  • आदिति महाविद्यालय: General – 40 प्रतिशत, OBC/SC/ST/EWS/PwD – 35 प्रतिशत
  • भारती कॉलेज: General – 45प्रतिशत, OBC/SC/ST/EWS/PwD – 40 प्रतिशत
  • कलिंदी कॉलेज: General – 45प्रतिशत, OBC/SC/ST/EWS/PwD – 40 प्रतिशत
  • केशव महाविद्यालय: General – 50प्रतिशत, OBC/SC/ST/EWS/PwD – 40 प्रतिशत
  • BA के लिए स्पेशल ड्राइव कट-ऑफ में जनरल के लिए 40, ओबीसी और एससी के लिए 35 प्रतिशत निर्धारित की गई है.

इसे भी पढ़ें- GATE 2026 Registration: मास्टर्स और PSU जॉब्स का दरवाजा, गेट के लिए 6 अक्टूबर तक करें Apply

इसे भी पढ़ें- Speech on Gandhi Jayanti in Hindi: गांधी जयंती पर भाषण ऐसे दें, ‘बापू’ के सम्मान में नम हो जाएंगी आंखें

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola