DU Admission: सिर्फ 12वीं के Marks के आधार पर मिलेगा एडमिशन, जानें प्रोसेस

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Sep 2025 2:31 PM

विज्ञापन

डीयू एडमिशन (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

DU Admission: अगर आप ऐसे कैंडिडेट्स हैं जिन्होंने इस साल CUET या कोई भी एंट्रेंस एग्जाम नहीं दी है. लेकिन दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. डीयू में स्पॉट राउंड की काउंलिंग चल रही है, जिसके तहत 12वीं के अंक के आधार पर दाखिला मिलेगा.

विज्ञापन

DU Admission Spot Round Counselling: दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. डीयू के करीब 9000 सीटों पर ऑन द स्पॉट मॉपअप राउंड के जरिए दाखिला (Admission) होना है. इस राउंड के लिए CUET UG Score की जरूरत नहीं है. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीयू में स्पॉट राउंड की काउंसलिंग के लिए अब आखिरी के दो दिन बचे हैं. 

जरूरी बातें 

  • सीयूईटी से नहीं मिलेगा दाखिला 
  • 12वीं के अंकों के आधार पर मिलेगा प्रवेश 
  • प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू है 
  • अंतिम तारीख 29 सितंबर है 

कैसे मिलेगा एडमिशन?

इस राउंड में प्रवेश सीयूईटी के अधार पर नहीं बल्कि बल्कि कक्षा 12वीं (या समकक्ष) की मेरिट के आधार पर दाखिला होगा. विश्वविद्यालय उन कॉलेजों और कार्यक्रमों की खाली सीटें अपनी प्रवेश वेबसाइट www.admission.uod.ac.in पर जारी कर चुका है. 

एडमिशन से जुड़े नियम 

  • जो उम्मीदवार पहले से किसी कॉलेज या प्रोग्राम में एडमिट हैं, वे इस राउंड में शामिल नहीं हो सकेंगे.
  • सीट आवंटन के बाद यह अंतिम माना जाएगा, न अपग्रेड मिलेगा और न ही वापस लेने का विकल्प होगा.
  • सीट मिलने पर उम्मीदवार को तुरंत ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी, वरना सीट कैंसल होकर अगले उम्मीदवार को दी जाएगी.
  • निर्धारित समय पर उपस्थित न होने वाले उम्मीदवार का दावा स्वतः खत्म हो जाएगा.
  • दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर प्रवेश तुरंत रद्द कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- झटपट कर लें Apply, क्लर्क और पीओ बनने का आज आखिरी मौका 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola