Delhi University Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इन कोर्स में एडमिशन के लिए शुरू किए आवेदन, देखें डिटेल

delhi university language courses
Delhi University Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने 2025-26 सत्र के लिए पीजी और बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. पीजी कोर्स के लिए आवेदन 16 मई से और बीटेक कोर्स के लिए 17 मई से शुरू हो चुके हैं. यहां आप एडमिशन संबंधित पूरी डिटेल चेक करें.
Delhi University Admission 2025 in Hindi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने 2025-26 सत्र के लिए पीजी और बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. पीजी कोर्स के लिए आवेदन 16 मई से और बीटेक कोर्स के लिए 17 मई से शुरू हो चुके हैं. इच्छुक छात्र 6 जून 2025 की रात 11:59 बजे तक अपना फॉर्म भर सकते हैं. यहां आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन (Delhi University Admission 2025) से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं.
ऐसे मिलेगा एडमिशन (Delhi University Admission 2025)
पीजी कोर्स में एडमिशन CUET PG 2025 के स्कोर के आधार पर मिलेगा, जबकि बीटेक में दाखिला JEE Main 2025 के पेपर-1 की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के अनुसार होगा. बीटेक में तीन ब्रांच उपलब्ध हैं: कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल बुलेटिन को ध्यान से पढ़ें, जिसमें कोर्स की योग्यता, सीट अलॉटमेंट के नियम और जरूरी निर्देश दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें- PhD Admission 2025: IIMC शुरू करेगा मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पीएचडी, चेक करें नोटिफिकेशन
Delhi University Admission 2025: आधिकारिक वेबसाइट्स:
- PG एडमिशन: pgadmission.uod.ac.in
- BTech एडमिशन: engineering.uod.ac.in
- पूरी जानकारी के लिए: admission.uod.ac.in
Delhi University Admission 2025: नए कोर्स और अपडेट
DU ने जापानी भाषा में एक वर्षीय एडवांस डिप्लोमा और फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, इटालियन, पुर्तगाली भाषाओं में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की घोषणा की है. इसके अलावा, यूनिवर्सिटी ने रोबोटिक्स, IoT, लो-कोड/नो-कोड और बायोमेडिकल साइंस में फोरेंसिक कोर्स जैसे स्किल-बेस्ड प्रोग्राम भी लॉन्च किए हैं. पाठ्यक्रम में फारसी, अरबी और उर्दू टेक्स्ट का अंग्रेज़ी अनुवाद भी जोड़ा गया है ताकि छात्रों के लिए यह ज्यादा आसान हो सके. कुलपति ने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की बात भी कही है.
इसे भी पढ़ें- JNVST Winter Bound Result 2025 OUT: कक्षा 6 के छात्रों के लिए जेएनवीएसटी रिजल्ट जारी, navodaya.gov.in पर देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




