Delhi School Admission 2025: अब फिर से मौका! दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एडमिशन का दूसरा चांस, जानिए पूरी प्रक्रिया

Delhi School Admission 2025
Delhi School Admission 2025: दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में दाखिले का दूसरा चरण 20 जून से शुरू हो रहा है. नर्सरी से 12वीं तक के लिए आवेदन ऑनलाइन होंगे. लॉटरी के जरिए चयन होगा. अभिभावक निर्धारित समय में दस्तावेजों की जांच जरूर कराएं.
Delhi School Admission 2025: दिल्ली में नए शैक्षणिक सत्र के लिए सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में दाखिले की दूसरी चरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. अगर पहले चरण में किसी कारणवश आप अपने बच्चे का दाखिला नहीं करवा सके, तो अब आपके पास एक और मौका है. दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने 20 जून से एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है, जो 5 जुलाई तक चलेगी.
इस बार दाखिला नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए होगा. इसके लिए पंजीकरण केवल ऑनलाइन मोड में शाम 5 बजे से शुरू होगा. अभिभावक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.
पंजीकरण से लेकर लॉटरी तक, जानिए तारीखें
- ऑनलाइन पंजीकरण: 20 जून शाम 5 बजे से 5 जुलाई शाम 5 बजे तक
- दस्तावेज सत्यापन: 7 जुलाई से 10 जुलाई तक स्कूल समय में
- लॉटरी (यदि सीटों से अधिक आवेदन): 11 जुलाई सुबह 11 बजे
- चयन सूची IEB को सौंपना: 14 जुलाई तक
- वेबसाइट पर चयन सूची जारी: 16 जुलाई
- दाखिला पूरा करना: 18 जुलाई तक
- प्रतीक्षा सूची से दाखिला: 19 से 21 जुलाई तक
दस्तावेज और सीटों की जांच जरूरी
सर्कुलर के मुताबिक, आवेदन से पहले अभिभावकों को स्कूल में कक्षा अनुसार उपलब्ध सीटों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए. वहीं, जो छात्र पहले से किसी सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूल में नामांकित हैं और पुनः प्रवेश या स्थानांतरण के इच्छुक हैं, उन्हें अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए.
लॉटरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और यह स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों की उपस्थिति में की जाएगी.
Also Read: UPSC Hindi Medium: क्या हिंदी मीडियम से UPSC पास करना मुश्किल है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




