ePaper

BTech Admission 2025: छोड़ें जेईई का झंझट, इन टॉप कॉलेज में डायरेक्ट पाएं एडमिशन

Updated at : 16 May 2025 11:41 AM (IST)
विज्ञापन
BTECH IIT CUTOFF 2025

BTECH IIT CUTOFF 2025

BTech Admission 2025: इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सोच रहे हैं तो बेस्ट कॉलेज के बारे में जान लेना जरूरी है. टॉप कॉलेज में एडमिशन के लिए जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड जैसी परीक्षा पास करनी होती है. बता दें कि देश में कई ऐसे कॉलेज हैं जहां एडमिशन बिना जेईई एडवांस्ड के भी एडमिशन होता है.

विज्ञापन

BTech Admission 2025: टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन होने वाला है. बता दें कि बीटेक में एडमिशन लेने के लिए जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड जैसी परीक्षा पास करनी होती है. इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने से पहले बेस्ट कॉलेज के बारे में जान लेना जरूरी है. ऐसे में कई कॉलेज हैं जहां एडमिशन बिना जेईई एडवांस्ड के भी एडमिशन होता है. आइए ऐसे कॉलेजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए हर साल जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन किया जाता है. जेईई एडवांस्ड एग्जाम 2025 के लिए तारीख पहले ही घोषित हो गई है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वो अपनी डिटेल्स यहां देख सकते हैं.

BTech Admission 2025 in MIT Pune: बिना जेईई के पाए एडमिशन

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) पुणे का नाम देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में शामिल है. हालांकि, ये कॉलेज प्राइवेट है लेकिन इसकी रैंकिंग शानदार है. इस कॉलेज में एडमिशन के लिए हर साल लाखों परीक्षार्थी आवेदन करते हैं. यहां एडमिशन के लिए MHA TET परीक्षा या स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है.

VIT Vellore Admission: वेल्लोर इंस्टीट्यूट में एडमिशन

इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट कॉलेज की बात करें तो वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का नाम काफी मशहूर है. यह कॉलेज अपना खुद का एंट्रेंस एग्जाम कंडक्ट कराता है. इसमें एडमिशन लेने के लिए VITJEE परीक्षा में अच्छा स्कोर हासिल करना होगा. बता दें कि NIRF Ranking 2024 में टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में इसे रैंक 11 प्राप्त है.

BITS पिलानी में लें एडमिशन

राजस्थान में स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, BITS पिलानी का नाम देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में शामिल है. इस साल के NIRF Ranking 2024 में BITS Pilani को रैंक 20 प्राप्त है. इस कॉलेज में Google से भी प्लेसमेंट के लिए ऑफर आते हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम एप्लिकेशन डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola