बिहार में फैशन डिजाइनिंग का टॉप कॉलेज, स्टूडेंट को मिला 20 लाख का प्लेसमेंट पैकेज
Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 Sep 2025 11:54 AM
Bihar Best College NIFT Patna का कैंपस (PC: Social Media)
Bihar Best College: बिहार में बेस्ट कॉलेज की बात करें तो फैशन डिजाइनिंग का टॉप कॉलेज भी बिहार में ही है. राजधानी पटना में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIFT Patna) का नाम फैशन टेक्नोलॉजी कॉलेज की लिस्ट में शामिल है. इस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड इन दिनों चर्चा में है. आइए प्लेसमेंट को करीब से जानते हैं.
Bihar Best College: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT Patna) की तरफ से कैंपस प्लेसमेंट को लेकर कुछ पोस्ट शेयर किए गए हैं. इस कॉलेज के कई स्टूडेंट्स को मल्टी नेशनल कंपनियों की तरफ से शानदार पैकेज पर जॉब ऑफर किए गए हैं. निफ्ट कॉलेज की एक स्टूडेंट आकांक्षा गोयल को 20 लाख के पैकेज पर जॉब ऑफर हुए हैं. आइए इस कॉलेज के प्लेसमेंट को करीब से जानते हैं.
Bihar Best College NIFT Patna क्यों है मशहूर?
देश भर में फैशन डिजाइनिंग कॉलेज की बात करें तो निफ्ट पटना का नाम टॉप लिस्ट में आता है. इस कॉलेज में पिछले कुछ वर्षों में छात्रों को अच्छे प्लेसमेंट मिले हैं. यहां कई मल्टी नेशनल कंपनियां प्लेसमेंट सेशन का हिस्सा रह चुकी हैं. NIFT ब्रांच की स्टूडेंट आकांक्षा गोयल के प्लेसमेंट की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं.
NIFT Patna Student Placement: आकांक्षा को 20 लाख का ऑफर
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) की छात्रा आकांक्षा गोयल को Info Edge India Ltd में एसोसिएट UI/UX डिजाइनर के पद पर सेलेक्शन हुआ है. आकांक्षा ने निफ्ट में बैचलर ऑफ डिजाइन फैशन कम्यूनिकेशन कोर्स में एडमिशन लिया था. उन्होंने अगस्त 2021 में यहां दाखिला लिया था. उनका ग्रेजुएशन इसी साल पूरा हुआ है. आकांक्षा गोयल ने भी अपने LinkedIn प्रोफाइल पर इसकी डिटेल्स शेयर की है.
अपने कोर्स के दौरान ही आकांक्षा गोयल को डिजिटल मैकेनिक्स ग्लोबल में ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर काम करने का मौका मिला था. इसके अलावा वो अडानी डिजिटल लैब्स में भी इंटर्नशिप कर चुकी हैं. सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट में निफ्ट पटना ने बताया है कि आकांक्षा को 20 लाख का पैकेज ऑफर हुआ है. कॉलेज की तरफ से कई छात्रों की डिटेल्स शेयर की गई है.
यह भी पढ़ें: IIM Bangalore की बड़ी उपलब्धि, QS MBA Rankings में 52वां स्थान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










