BHU UG Admission 2025: CUET UG से बीएचयू में एडमिशन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें रजिस्ट्रेशन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 31 Jul 2025 7:59 AM
BHU UG Admission 2025
BHU UG Admission 2025: बीएचयू के यूजी कोर्सेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) की तरफ से सीयूईटी यूजी स्कोर पर रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा दी गई है. ऐसे में जो छात्र अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे वो रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
BHU UG Admission 2025: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है. इस वर्ष एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) के स्कोर के आधार पर हो रहा है. पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित की गई थी. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 2 अगस्त 2025 कर दिया गया है. ऐसे में जिन छात्रों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास यह सुनहरा मौका है.
BHU UG Admission 2025: स्पोर्ट्स कोटा की डेट
बीपीए (BPA), बीएफए (BFA) और स्पोर्ट्स कोटा के तहत दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए 13 से 16 अगस्त तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इसके अलावा 4 और 5 अगस्त को पंजीकरण सुधार (correction) का विकल्प भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा. सभी संबंधित छात्रों को समय रहते पोर्टल पर लॉग इन कर जरूरी बदलाव करने होंगे.
BHU UG Admission 2025 शेड्यूल
| प्रोसेस | डेट |
|---|---|
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख | 2 अगस्त 2025 |
| पंजीकरण संशोधन पोर्टल | 4 – 5 अगस्त 2025 |
| सीट आवंटन (पहला चरण) | 8 अगस्त 2025 |
| सीट आवंटन (दूसरा चरण) | 11 अगस्त 2025 |
| सीट आवंटन (तीसरा चरण) | 14 अगस्त 2025 |
| सीट आवंटन (चौथा चरण) | 18 अगस्त 2025 |
| प्रैक्टिकल परीक्षा (BPA/BFA/कोटा) | 13 – 16 अगस्त 2025 |
| विभाग में रिपोर्टिंग | 25 अगस्त 2025 |
| कक्षाएं आरंभ | 28 अगस्त 2025 |
| स्पॉट राउंड रजिस्ट्रेशन | 11 – 16 अगस्त 2025 |
| स्पॉट राउंड (दो चरण) | 18 व 22 अगस्त 2025 |
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- सबसे पहले bhuonline.in वेबसाइट पर जाएं.
- ‘UG Admission 2025’ सेक्शन पर क्लिक करें.
- न्यू रजिस्ट्रेशन पर जाकर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
- लॉगिन कर के सभी जरूरी जानकारियां भरें.
- CUET UG स्कोर और अन्य दस्तावेज़ अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें.
- आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.
- रजिस्ट्रेशन की डेट पहले 31 जुलाई थी अब 2 अगस्त 2025 कर दी गई है.
सीट अलॉटमेंट
सीट आवंटन की प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू होगी. इसके बाद क्रमशः 11, 14 और 18 अगस्त को दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में सीट अलॉटमेंट होगा. जिन छात्रों को सीट अलॉट की जाएगी, उन्हें 25 अगस्त तक संबंधित विभागों में रिपोर्ट करना होगा. विश्वविद्यालय में नियमित कक्षाएं 28 अगस्त 2025 से शुरू होंगी.
यह भी पढ़ें: डीयू में एडमिशन की दूसरी लिस्ट के बाद CUTOFF क्या है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










