लखनऊ के टॉप 4 कॉलेज, जहां एडमिशन मिलना मतलब फ्यूचर सेट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Dec 2025 10:37 AM
बेस्ट लॉ कॉलेज (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
Best Law Colleges in Lucknow: उत्तर प्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां आईआईटी से लेकर मेडिकल और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज तक के बेहतरीन संस्थान मौजूद हैं. पढ़ाई की किसी भी स्ट्रीम की बात हो, यूपी में छात्रों के लिए कई शानदार यूनिवर्सिटी विकल्प मिल जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं लखनऊ के बेस्ट लॉ कॉलेज (Top Law College) के नाम.
Best Law Colleges in Lucknow: उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य हैं, जहां आईआईटी से लेकर मेडिकल तक टॉप लेवल के संस्थान हैं. कोई भी फील्ड हो या कोई भी कोर्स, यूपी के पास बहुत सारी अच्छी यूनिवर्सिटी है. वहीं अगर आप लॉ की बात करें तो लॉ कोर्सेज (Law Courses) के लिए भी एक-से-एक ऑप्शन हैं. अगर आप यूपी में रहकर लॉ की पढ़ाई करना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके लिए है.
Best Law Colleges in Lucknow: जारी है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
हाल ही में कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLUs) ने क्लैट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है. इसी के साथ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो गई है. ऐसे कैंडिडेट्स जो लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन (Law University Admission) लेना चाहते हैं, वे जल्द-से-जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें.
लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University)
यह लखनऊ का सबसे फेमस और पुराना संस्थान है. लखनऊ यूनिवर्सिटी LLB कोर्स के लिए स्टूडेंट्स की पहली पसंद होती है. यहां प्रवेश के लिए यूनिवर्सिटी के स्तर पर एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाता है.
सिटी लॉ कॉलेज (City Law College)
यह कॉलेज लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध (Affiliated) है. यहां LLB (3 साल) और Integrated LLB (5 साल) जैसे कोर्सेज उपलब्ध हैं. इस कॉलेज को भी छात्र कानून की पढ़ाई के लिए बेहतर विकल्प मानते हैं.
बीबीडी विश्वविद्यालय (Babu Banarasi Das University – BBDU)
बीबीडी लखनऊ का एक फेमस निजी यूनिवर्सिटी है. यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ लॉ की पढ़ाई कराई जाती है. यहां कॉर्पोरेट लॉ जैसे स्पेशलाइजेशन पर भी ध्यान दिया जाता है.
एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University)
एमिटी का लखनऊ कैंपस अपने बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. यहां भी 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्सेज के विकल्प मौजूद हैं और यहां की फैकल्टी को काफी अनुभवी माना जाता है.
यह भी पढ़ें- CLAT 2026 Registration: क्लैट 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










