Best BTech College: Google में प्लेसमेंट और फ्री में बीटेक, फिर भी ये IIT नहीं टॉपर्स की पहली पसंद

Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Jun 2025 10:09 AM

विज्ञापन

BHU UG 2025 CutOff Round 2 List

Best BTech College: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बीटेक कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले छात्र बेस्ट कॉलेज के बारे में देख लें. JEE Advanced में टॉपर्स लिस्ट में शामिल होने वाले ज्यादातर छात्र आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली या आईआईटी मद्रास में एडमिशन लेना चाहते हैं.

विज्ञापन

Best BTech College: इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सपना देखने वाले लाखों छात्र हर साल JEE Advanced परीक्षा देते हैं. इस परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र आमतौर पर देश के बेहतरीन इंजीनियरिंग संस्थानों का रुख करते हैं. काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और बीटेक में एडमिशन (BTech Admission 2025) के लिए छात्र कॉलेजों की रैंकिंग और लोकप्रियता को देखकर विकल्प चुन रहे हैं.

ऐसे में यह जानकर हैरानी हो सकती है कि देश के टॉप इंज संस्थानों में गिना जाने वाला आईआईटी कानपुर अब जेईई टॉपर्स की पहली पसंद नहीं रह गया है. बता दें कि इस साल भी आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड में टॉप 100 रैंकर्स को फ्री में बीटेक कराने का ऐलान किया था.

Best BTech College: क्यों घटा IIT Kanpur का क्रेज

पिछले कुछ सालों में आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली जैसी संस्थाओं की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है. खासकर कंप्यूटर साइंस ब्रांच में इन कॉलेजों की प्लेसमेंट रिकॉर्ड और इंडस्ट्री कनेक्शन बहुत मजबूत हो गए हैं. आईआईटी बॉम्बे में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन जैसी टॉप टेक कंपनियों का पैकेज ज्यादा आकर्षक है.

वहीं आईआईटी दिल्ली ने भी स्टार्टअप कल्चर और रिसर्च फंडिंग के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है. इसके मुकाबले, आईआईटी कानपुर का इंफ्रास्ट्रक्चर और एकेडमिक क्वालिटी आज भी मजबूत है, लेकिन प्लेसमेंट या ग्लोबल एक्सपोजर के मामले में यह थोड़ा पीछे रह गया है. यही कारण है कि टॉप रैंक वाले छात्र अब पहले आईआईटी बॉम्बे, फिर दिल्ली और फिर मद्रास जैसे विकल्प को प्राथमिकता देते हैं.

छात्रों के लिए क्या है सही

अगर आपकी रैंक टॉप 1000 में है, तो कॉलेज और ब्रांच दोनों का संतुलन बनाकर विकल्प चुनना सही रहेगा. सिर्फ कॉलेज की ब्रांड वैल्यू देखकर एडमिशन लेना भविष्य में नुकसानदेह हो सकता है. आईआईटी कानपुर अब भी रिसर्च और कोर इंजीनियरिंग ब्रांचों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, लेकिन कंप्यूटर साइंस या डेटा साइंस जैसी ब्रांचों में जाने की सोच रहे छात्र बेहतर प्लेसमेंट और नेटवर्किंग को ध्यान में रखते हुए अन्य कॉलेजों को प्राथमिकता दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: JEE Toppers की पहली पसंद है यह काॅलेज, करोड़ों में प्लेसमेंट, देखें Admission के लिए CutOff

ये भी पढ़ें: NEET UG Topper 2025: पहले ही प्रयास में नीट टाॅपर, AIR-8 लाकर गाड़ा झंडा, अब AIIMS Delhi में पढ़ाई का सपना

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola