बीटेक कॉलेज में 82 लाख पैकेज का रिकॉर्ड प्लेसमेंट, छात्रों को Google में मिली जॉब
Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Sep 2025 11:52 AM
Best BTech College in MP MANIT का बैकग्राउंड और वहीं की स्टूडेंट की फोटो
Best BTech College in MP: बीटेक करने का सपना देख रहे हैं तो बेस्ट कॉलेज के बारे में जरूर जान लें. इस कड़ी में एमपी के एक कॉलेज ने 82 लाख का हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज देकर कई टॉप कॉलेजों को पीछे छोड़ दिया है. इस कॉलेज के छात्रों को Google, Microsoft जैसी कंपनियों में जॉब मिली है.
Best BTech College in MP: इंजीनियरिंग में करियर बनाना हर छात्र का सपना होता है. लेकिन अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलना उतना आसान नहीं होता. मध्य प्रदेश में इंजीनियरिंग के लिए सबसे बेहतरीन कॉलेज की बात करें तो मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT), भोपाल का नाम सबसे ऊपर आता है. यह कॉलेज अपने बेहतरीन प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. यहां के छात्र Google, Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों में काम कर चुके हैं. इतना ही नहीं, इसका प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई टॉप IIT कॉलेज को भी पीछे छोड़ चुका है.
Table of Contents
Best BTech College in MP: एमपी का बेस्ट कॉलेज
MANIT भोपाल का प्लेसमेंट रिकॉर्ड पिछले साल बहुत ही शानदार रहा. यहां हर साल बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां प्लेसमेंट सत्र में हिस्सा लेती हैं. छात्रों को अच्छे सैलरी पैकेज के साथ नौकरी के ऑफर मिलते हैं. कॉलेज (Best BTech College) में पढ़ाई के साथ-साथ प्लेसमेंट पर भी खास ध्यान दिया जाता है ताकि छात्र अच्छे कंपनियों में काम कर सकें. छात्रों की तैयारी के लिए वर्कशॉप, ट्रेनिंग सेशन और इंटरव्यू प्रैक्टिस भी आयोजित की जाती है.
MANIT Placement 2025 Record यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
प्लेसमेंट पैकेज
पिछले साल MANIT में सबसे हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 82 लाख रुपये का रहा. वहीं, एवरेज पैकेज लगभग 15.6 लाख रुपये रहा. कम से कम प्लेसमेंट भी 10 लाख रुपये का दर्ज किया गया. यह आंकड़ा इस बात को साफ दर्शाता है कि MANIT के छात्रों को इंडस्ट्री में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अन्य कॉलेजों की तुलना में यह आंकड़े खासे प्रभावशाली हैं.
टॉप कंपनियों में जॉब
MANIT से पढ़ाई करने वाले छात्रों को Google, Microsoft, Adobe, Tata, Wipro, Samsung, Reliance जैसी बड़ी कंपनियों में नौकरी मिलती है. ये कंपनियां हर साल प्लेसमेंट सत्र में हिस्सा लेती हैं और योग्य छात्रों को आकर्षक पैकेज पर नियुक्त करती हैं. कॉलेज में अध्ययन के दौरान छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज और इंडस्ट्री से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का भी मौका मिलता है, जिससे उनकी स्किल्स और बढ़ती हैं.
यह भी पढ़ें: Best BTech College: बीटेक कंप्यूटर साइंस के लिए बिहार के टॉप 5 कॉलेज, प्लेसमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










