IIT को टक्कर देता है ये कॉलेज, एडमिशन मिला तो करियर सेट, प्लेसमेंट लाखों में
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Oct 2025 6:45 AM
बेस्ट बीटेक कॉलेज (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
Best BTech College: IIT हर छात्र की पहली च्वॉइस होती है. आईआईटी के अलावा भी कई ऐसे कॉलेज हैं, जहां की पढ़ाई और प्लेसमेंट दोनों ही आईआईटी के बराबर का होता है. ऐसा ही एक कॉलेज है, आईआईटी हैदराबाद. आइए, जानते हैं यहां के एडमिशन प्रोसे
Best BTech College: बीटेक की पढ़ाई करने वालों के लिए पहली पसंद होती है आईआईटी. आईआईटी में न सिर्फ उच्च स्तर की शिक्षा मिलती है बल्कि यहां पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को काफी अच्छा प्लेसमेंट भी मिलता है. यही कारण है कि IIT हर छात्र की पहली च्वॉइस होती है. हालांकि, आईआईटी के अलावा भी कई ऐसे कॉलेज हैं, जहां की पढ़ाई और प्लेसमेंट दोनों ही आईआईटी के बराबर का होता है. ऐसा ही एक कॉलेज है, आईआईटी हैदराबाद.
आईआईआईटी हैदराबाद से करें बीटेक
कैंपस प्लेसमेंट हो या पढ़ाई, हर एंगल से इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) हैदराबाद आईआईटी जैसे संस्थान का मुकाबला कर सकता है. IIIT Hyderabad में बीटेक, एमटेक के अलावा रिसर्च और पीएचडी के कोर्स भी कराए जाते हैं.
देश का पहला IIIT
आईआईआईटी हैदराबाद की स्थापना 1998 में हुई थी. यह एक खास मॉडल नॉट-फॉर-प्रॉफिट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (N-PPP) के तहत की गई थी. इस संस्थान में टेक्नोलॉजी और प्रैक्टिकल पढ़ाई पर खास ध्यान दिया जाता है. वहीं इसके अलावा इस कॉलेज में अच्छा प्लेसमेंट मिलता है. इससे पहले जानते हैं कि इस कॉलेज में एडमिशन कैसे मिलता है.
कैसे मिलता है एडमिशन?
IIIT हैदराबाद में एडमिशन के लिए छात्रों का JEE Main पास करना जरूरी है. इसी के साथ 12वीं में पीसीएम (फिजिक्स+केमिस्ट्री+मैथ्स) के साथ कम से कम 60 अंक कैंडिडेट्स का पास होना जरूरी है.
प्लेसमेंट में शामिल होती हैं ये कंपनियां
आईआईआईटी हैदराबाद के छात्रों को गूगल जैसी कंपनियों में भी जॉब मिलती है. IIIT हैदराबाद में पिछले साल के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को देखा जाए तो यहां कई मल्टी नेशनल कंपनियों ने जॉब ऑफर किए हैं.
- Meta (Facebook)
- Samsung
- Uber
- Code Nation
- Qualcomm
- TCS
IIIT Hyderabad Placement Record: प्लेसमेंट रिकॉर्ड
IIIT हैदराबाद में सेशन 2022-23 में MS रिसर्च बैच में कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन कोर्स में प्लेसमेंट शानदार रहा है. इस कोर्स में 100% छात्रों को प्लेसमेंट मिला. वहीं, हाईएस्ट प्लेसमेंट 1.02 करोड़ रुपये का था. पिछले साल बीटेक कंप्यूटर साइंस में हाईएस्ट प्लेसमेंट 69 लाख रुपये था.
यह भी पढ़ें- दुनिया का नंबर 1 कॉलेज, IIT छोड़ कई JEE टॉपर ने लिया एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










