ePaper

Allahabad University PhD Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में PhD प्रवेश के आवेदन शुरू, यहां देखें Details

Updated at : 25 Sep 2025 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
Allahabad University PhD Admission 2025

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (Allahabad University PhD Admission 2025) PC- Freepik

Allahabad University PhD Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने PhD Admission 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस साल पहली बार UGC-NET स्कोर को आधार माना जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट aupravesh2025.cbtexam.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अंतिम तिथि तक आवेदन करना अनिवार्य है.

विज्ञापन

Allahabad University PhD Admission 2025: इलाहाबाद विश्वविद्यालय, जिसे “Oxford of the East” भी कहा जाता है, भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है. 2025-26 सत्र के लिए विश्वविद्यालय ने PhD प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस साल पहली बार UGC-NET स्कोर को PhD प्रवेश में आधार माना जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां आप Allahabad University PhD Admission 2025 को ले पूरी डिटेल और ऑफिशियल नोटिस भी देखें.

Allahabad University PhD Admission 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

PhD प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन 25 सितंबर 2025 से शुरू हो गया है और अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2025 है. इस अवधि के भीतर उम्मीदवारों को अपनी ऑनलाइन फॉर्म भरनी होगी और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा.

Allahabad University PhD Admission 2025 के लिए योग्यता

PhD में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या UGC द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है. जनरल कैटेगरी (UR/OBC/EWS) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशथ अंक और आरक्षित कैटेगरी (SC/ST/PwD) के लिए 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. विश्वविद्यालय के नियमित शिक्षक, सशस्त्र बल के अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय उम्मीदवार कुछ विशेष परिस्थितियों में NTA परीक्षा से छूट प्राप्त हैं.

Allahabad University PhD Admission 2025 के लिए आवेदन शुल्क

  • UR/OBC/EWS: 600
  • SC/ST/PwD: 300
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें- AYUSH NEET UG Counselling 2025: आयुष नीट राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग इस दिन से

Allahabad University PhD Admission 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार aupravesh2025.cbtexam.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण कर सकते हैं. प्रत्येक विषय के लिए अलग आवेदन और शुल्क जमा करना आवश्यक है. आवेदन के दौरान सामाजिक श्रेणी और अन्य जानकारी सही-सही भरनी होगी. इलाहाबाद विश्वविद्यालय में PhD प्रवेश का यह सत्र शोध और नवाचार में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है. 

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola