Admission Alert 2026 : एमबीए में लें एडमिशन, अन्य कोर्सेज में भी प्रवेश का मौका

Published by : Preeti Singh Parihar Updated At : 28 May 2026 6:23 PM

विज्ञापन

Admission Alert 2026

देश के विभिन्न संस्थानों में अलग-अलग कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. जानें कोर्स एवं संस्थान के बारे में...

विज्ञापन

Admission Alert 2026 : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वेलफेयर एंड बिजनेस मैनेजमेंट के ईवनिंग एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आवेदन कर सकते हैं. भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, पुणे मौका दे रहा है सीन एवं डायलॉग राइटिंग में बेसिक कोर्स करने का. गोवा विश्वविद्यालय ने फ्रेंच/ पुर्तगाली भाषा में चार वर्षीय बीए (ऑनर्स) के लिए आवेदन मांगे हैं.

आईआईएसडब्ल्यूबीएम से करें एमबीए

संस्थान : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वेलफेयर एंड बिजनेस मैनेजमेंट(आईआईएसडब्ल्यूबीएम ), कलकत्ता विश्वविद्यालय.
कोर्स : दो वर्षीय (ईवनिंग) एमबीए प्रोग्राम (सत्र 2026-28). शैक्षणिक सत्र की शुरुआत जुलाई 2026 से होगी.
योग्यता : किसी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों में तीन वर्षीय बैचलर डिग्री या चार वर्षीय ऑनर्स डिग्री या कोई भी प्रोफेशनल कोर्स, जैसे इंजीनियरिंग या एलएलबी आदि की योग्यता आवश्यक है.
प्रवेश : कैट, मैट, एक्सएटी, जेईमैट, एटीएमए स्कोर, गेट आदि में से किसी एक टेस्ट के स्कोर के आधार पर छात्रों को ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा और उसमें प्रदर्शन के आधार पर एडमिशन दिया जायेगा.
आवेदन : ऑनलाइन या ऑफलाइन में किसी एक विकल्प से आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 19 जून, 2026.
विवरण देखें : https://www.iiswbm.edu/wp-content/uploads/2024/03/mba-evening-brochure.pdf

सीन एवं डायलॉग राइटिंग में करें बेसिक कोर्स

संस्थान : भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), पुणे.
कोर्स : बेसिक कोर्स इन राइटिंग सीन एंड डायलॉग. यह एक शॉर्ट टर्म वीकेंड एवं ऑनलाइन कोर्स है, जिसका संचालन 27 जून से 5 जुलाई, 2026 के बीच किया जायेगा.
योग्यता : अभ्यर्थी का बारहवीं पास होना आवश्यक है. आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
प्रवेश : पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर एडमिशन दिया जायेगा.
आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 11 जून, 2026.
विववरण देखें : https://ftii.ac.in/course/basic-course-in-writing-scenes-and-dialogues-27-june-05-july-2026-weekend-and-online

फ्रेंच/ पुर्तगाली भाषा में करें बीए ऑनर्स

संस्थान : गोवा विश्वविद्यालय, गोवा.
कोर्स : चार वर्षीय बीए (ऑनर्स) फ्रेंच/ पुर्तगाली भाषा में (2026-27).
योग्यता : किसी भी विषय में बारहवीं पास होना चाहिए. योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए नोटिफिकेशन देखें.
आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करें.
अंतिम तिथि : 10 जून, 2026.
विवरण देखें : https://www.unigoa.ac.in/pockets/admission-news.html

विज्ञापन
Preeti Singh Parihar

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola