'मुझे मेरे पति से मिलना है' सुनते ही जल्लाद बन गया ससुर, लाठी से पीटकर बहू को किया अधमरा

पीड़ित महिला रुकसाना खातून. फोटो: प्रभात खबर
Garhwa News: गढ़वा के परिहारा गांव में ससुर ने बहू को पति से मिलने की बात पर लाठी से बेरहमी से पीट दिया. गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत परिहारा गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक ससुर ने अपनी ही बहू को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया, क्योंकि उसने अपने पति से मिलने की इच्छा जाहिर की थी. घायल महिला की पहचान शाह हुसैन अंसारी की पत्नी रुकसाना खातून के रूप में हुई है, जिसका इलाज फिलहाल गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है.
क्या है विवाद की वजह
पीड़िता रुकसाना खातून ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसका पति पिछले काफी दिनों से अपनी बहन (ननद) के घर गया हुआ था. पति के वापस न लौटने पर रुकसाना ने अपने ससुराल वालों से आग्रह किया कि उसे ननद के घर भेज दिया जाए, ताकि वह अपने पति से मिल सके.
क्या है आरोप
आरोप है कि बहू की यह बात ससुर रियाज अंसारी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने बुधवार की रात करीब 11 बजे घर में बहू को अकेला पाकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. ससुर ने उसे तब तक पीटा जब तक वह अचेत होकर गिर नहीं गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद रुकसाना के पिता आनन-फानन में परिहारा गांव पहुंचे. उन्होंने अपनी बेटी को अधमरी स्थिति में जमीन पर पड़ा पाया. पिता ने तुरंत उसे उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें: धर्माबांध जलापूर्ति योजना को फिर से शुरू करने की तैयारी, 25 हजार लोगों को मिलेगा पानी
न्याय मांग रही है पीड़िता
इस बर्बरता को लेकर पीड़िता ने गढ़वा थाने में न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस को दिए गए आवेदन में ससुर रियाज अंसारी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, इमली पेड़ की डाली काटते समय मजदूर की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




