नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ‘उज्ज्वला मैन’ धर्मेंद्र प्रधान, जानिए किस-किस मंत्रालय को संभालने का है अनुभव

धर्मेंद्र प्रधान ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. वे पूर्व मंत्री देबेंद्र प्रधान के बेटे हैं.
Dharmendra Pradhan oath ceremony : नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल 2.0 में कई विभागों को संभालने वाले बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी मंत्री पद की शपथ ली है. धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा, पेट्रोलिम एवं प्राकृतिक गैस व इस्पात विभाग के मंत्री भी रहे हैं. इन्होंने संबलपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजद प्रत्याशी प्रणब प्रकाश दास को 1,19, 836 मतों से हराकर जीत दर्ज की है. धर्मेंद्र प्रधान को 5,92,162 जबकि दास को 4,72,326 वोट मिले.
कद्दावर नेता हैं धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी के कद्दावर नेता हैं. ओडिशा में भी उनका कद बहुत बड़ा है. धर्मेंद्र प्रधान 2000 में विधायक चुने गए थे. 2004 में वे रायगढ़ से बीजेपी सांसद भी चुने गए. वे दो बार राज्यसभा के लिए भी चुने जा चुके हैं. धर्मेंद्र प्रधान की ओडिशा में बीजेपी के जमीन से जुड़े नेता के रूप में पहचान है. वे जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं. यही वजह है कि वे कांग्रेस के गढ़ संबलपुर में चुनाव जीत सके. 54 वर्षीय धर्मेंद्र प्रधान को राजनीति विरासत में मिली है, उनके पिता देवेंद्र प्रधान अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके हैं. वे 1999 से 2004 तक मंत्री रहे थे. धर्मेंद्र प्रधान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य भी रहे थे. धर्मेंद्र प्रधान सबसे अधिक समय तक पेट्रोलियम मंत्रालय के मंत्री रहे थे. वे 2014 में राज्य मंत्री थे, लेकिन 2017 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया था. उन्हें ‘उज्ज्वला मैन’ भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने इस योजना के तहत 80 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाया था.
Also Read : PM Modi Oath Ceremony LIVE
ABVP से हुई राजनीतिक जीवन की शुरुआत
बीजेपी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे धर्मेंद्र प्रधान की स्कूली शिक्षा ओडिशा के तालचेर से हुई है. वे तालचेर कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं. इन्होंने भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय से एंथ्रोपोलॉजी में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. इनकी शादी मृदुला प्रधान से हुई है और इनके दो बच्चे भी है. इनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




