PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली
PM Modi Varanasi
PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. नेहरू जी भी लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने थे. बीजेपी को पूर्ण बहुमत वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के दो पूर्ण कार्यकालों के बाद इस बार चुनावों में अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. शपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. शपथ ग्रहण से जुड़ा हर अपडेट जानें यहां
पबित्रा मार्गेरिटा ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली
पबित्रा मार्गेरिटा ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली. असम से बीजेपी के राज्यसभा सांसद. असम में बीजेपी के प्रखर प्रवक्ता हैं. 2022 में पहली बार राज्यसभा चुने गए.
जॉर्ज कुरियन ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली
जॉर्ज कुरियन ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली. केरल में बीजेपी के प्रदेश महासचिव हैं और चार दशक से बीजेपी में कार्यरत हैं.
मुरलीधर मोहोल ने राज्यमंंत्री के रूप में शपथ ली
मुरलीधर मोहोल ने राज्यमंंत्री के रूप में शपथ ली. पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और जीते. पुणे सीट से बीजेपी के सांसद बने.
भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली
भाजपा नेता भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
नीमूबेन बमभानिया ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली
नीमूबेन बमभानिया ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली. भावनगर से पहली बार सांसद बनी हैं. पेशे से शिक्षक हैं.
हर्ष मल्होत्रा ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली
हर्ष मल्होत्रा ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली. पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद हर्ष मल्होत्रा 2012 में पहली बार पार्षद बने थे.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए